एक्सप्लोरर

जुलाना में खुलेगा महिला कॉलेज? कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने की CM से मांग तो क्या बोले शिक्षा मंत्री?

Haryana News: कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से अनुरोध करती हूं कि जुलाना में एक महिला कॉलेज खोला जाए. अगर हम उनके लिए कुछ कर सकें तो मुझे भी खुशी होगी.

Haryana Latest News: ओलंपिक खिलाड़ी और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने मंगलवार को हरियाणा के जींद जिले स्थित अपने निर्वाचन क्षेत्र जुलाना में एक महिला कॉलेज के निर्माण की मांग की. हरियाणा विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान फोगाट ने सरकार से जानना चाहा कि क्या जुलाना में महिला कॉलेज खोलने का कोई प्रस्ताव है.

सरकार ने अपने जवाब में कहा कि जुलाना में 421 विद्यार्थियों की क्षमता वाला एक सरकारी कॉलेज है, जिसमें 208 छात्राएं हैं. जवाब के अनुसार, आसपास के क्षेत्र में महिला कॉलेज हैं, जिनमें कई सीटें खाली हैं. फोगाट ने कहा, "मैं जुलाना विधानसभा से आती हूं. जब मैं लड़कियों से मिलती हूं, तो वे अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करती हैं और मैं भी उनकी भावनाओं को समझती हूं."

विनेश फोगाट ने बताई लड़कियों की मांग

विनेश फोगाट ने आगे कहा, "जब मैं ग्रामीण क्षेत्रों में जाती हूं, तो लड़कियों की एक ही मांग होती है कि उन्हें शिक्षा और खेल की अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए. मैं मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से अनुरोध करती हूं कि (जुलाना में) एक महिला कॉलेज खोला जाए. अगर हम उनके लिए कुछ कर सकें तो मुझे भी खुशी होगी."

शिक्षा मंत्री ने दिया ये जवाब

जवाब में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि राज्य सरकार की 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित करने की नीति है, "जिस पर हमने अमल किया है."

फोगाट ने उठाया था भ्रष्टाचार का मुद्दा

बता दें कि विनेश फोगाट आए दिन अपने क्षेत्र का मुद्दा उठाती रहती हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था. उन्होंने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर सीएम नायब सैनी और मंत्री विपुल गोयल को टैग करते हुए पोस्ट किया था, "हमारे जुलाना विधानसभा में भ्रष्टाचार एक अलग लेवल पे चल रहा है. इन अधिकारियों पे कोई कारवायी आपकी सरकार करेगी इस उम्मीद से में आपको यह लेटर लिख कर भेज रही हूं."

ये भी पढ़ें- Sonipat: Instagram की लड़ाई सड़क पर आई, बेटे को बचाने आई महिला को कार के बोनट पर घसीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Haryana LPG Crisis: हरियाणा में LPG सिलेंडर की भारी किल्लत, होटल- रेस्टोरेंट मालिक परेशान, बोले- 'हमारा गुजारा...'
हरियाणा में LPG सिलेंडर की भारी किल्लत, होटल- रेस्टोरेंट मालिक परेशान, बोले- 'हमारा गुजारा...'
Panipat News: पुलिस ने किडनैप बच्चे को 30 घंटे के बाद एटा से किया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
पानीपत: पुलिस ने किडनैप बच्चे को 30 घंटे के बाद एटा से किया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
Gurugram News: 3000 रुपये के लिए नाबालिग को मारा चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम: 3000 रुपये के लिए नाबालिग को मारा चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget