एक्सप्लोरर

विनेश फोगाट के खिलाफ जुलाना से टिकट मिलने पर कैप्टन योगेश बैरागी की प्रतिक्रिया, 'मैं हाथ जोड़कर...'

Haryana Election 2024: बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट को टक्कर देने के लिए कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारा है. वे एयर इंडिया में सीनियर कैप्टन की नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरे हैं.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट काफी चर्चाओं में हैं. दरअसल, कांग्रेस ने यहां से रेसलर विनेश फोगाट को प्रत्याशी बनाया है. वहीं बीजेपी ने भी मंगलवार को इस सीट पर अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया. बीजेपी ने 35 वर्षीय कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया है. टिकट मिलने के बाद योगेश बैरागी ने कहा कि जुलाना विधानसभा से टिकट देकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझपर जो भरोसा जताया है, मैं उसके लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहता हूं.

इस दौरान कैप्टन योगेश बैरागी ने कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट को लेकर कहा, "वे हमारी बहन की तरह हैं और जब तक उन्होंने खेला, देश को गौरवान्वित किया है. अब वो कांग्रेस की प्रत्याशी हैं और मैं बीजेपी का प्रत्याशी हूं तो मेरा काम रहेगा पार्टी को यहां से जिताना. उसके लिए मैं कड़ी मेहनत करूंगा."

योगेश बैरागी ने आगे कहा, "मेरी जुलाना विधानसभा के जितने भी बड़े-बुजुर्ग और मेरा जो परिवार है, उन सब से मैं हाथ जोड़कर अपील करूंगा कि मुझे सेवा करने का मौका दें. जुलाना में मेरा विकास की क्रांति का मॉडल रहेगा, भाईचारे का मॉडल रहेगा." कैप्टन योगेश बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि वे 12 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे.

सुरेंद्र लाठर को लेकर क्या बोले योगेश बैरागी?

वहीं जब योगेश बैरागी से पूछा गया कि जुलाना से टिकट न मिलने की वजह सुरेंद्र लाठर ने इनेलो ज्वाइन कर ली है. इनेलो ने उन्हें टिकट भी दे दी है. इसपर कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा, "वो मेरे भाई हैं, उनको मैं जाकर मनाऊंगा, वो भारतीय जनता पार्टी का अहम हिस्सा हैं, उन्हें उसी अहम हिस्से की जिम्मेदारी दिलवाऊंगा. कोशिश यही रहेगी कि उन्हें बीजेपी का सदस्य बनाकर रखें."

एयर इंडिया की नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरे हैं योगेश बैरागी
योगेश बैरागी एयर इंडिया में सीनियर कैप्टन की नौकरी छोड़कर राजनीति के मैदान में उतरे हैं. वे पीएम नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानते हैं. वे जींद जिले के सफीदों के रहने वाले हैं. योगेश बैरागी हरियाणा बीजेपी के युवा मोर्चा इकाई के उपाध्यक्ष भी हैं.

यह भी पढ़ें: AAP ने हरियाणा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, BJP के बागियों को भी टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फरीदाबाद में भी नोएडा जैसा बवाल! वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों कर्मचारी, कामकाज ठप
फरीदाबाद में भी नोएडा जैसा बवाल! वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों कर्मचारी, कामकाज ठप
Haryana: असंध की मंडी में बायोमेट्रिक के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, सड़क पर किया प्रदर्शन
हरियाणा: असंध की मंडी में बायोमेट्रिक के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, सड़क पर किया प्रदर्शन
NIA का वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान थाईलैंड से गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट पर भागा था विदेश
NIA का वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान थाईलैंड से गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट पर भागा था विदेश
Gugugram News: शहादत का दर्जा और 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दमकलकर्मियों का धरना जारी
गुरुग्राम: शहादत का दर्जा और 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दमकलकर्मियों का धरना जारी

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेइज्जती करवाकर भी मन नहीं भरा! फिर वार्ता के लिए अमेरिका और ईरान के पीछे पड़ गए शहबाज-मुनीर, PAK मीडिया का दावा
बेइज्जती करवाकर भी मन नहीं भरा! फिर वार्ता के लिए US-ईरान के पीछे पड़े शहबाज, PAK मीडिया का दावा
Noida Protest Live: नोएडा के सेक्टर-15 में भी लगा भीषण जाम, लोगों को हो रही भारी परेशानी, श्रमिकों को मनाने में जुटी पुलिस
Live: नोएडा के सेक्टर-15 में भी लगा भीषण जाम, लोगों को हो रही भारी परेशानी, श्रमिकों को मनाने में जुटी पुलिस
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Iran-US Talks: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई और एमपी बोर्ड तक... जानें किस दिन जारी होगा कौन सा रिजल्ट
यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड तक... जानें किस दिन जारी होगा कौन सा रिजल्ट
Sugarcane Farming Technique: इस तरीके से करेंगे गन्ने की बुवाई तो होगी लाखों की कमाई, फायदे का सौदा जान लें किसान
इस तरीके से करेंगे गन्ने की बुवाई तो होगी लाखों की कमाई, फायदे का सौदा जान लें किसान
Embed widget