हरियाणाबीजेपीकेवरिष्ठनेता और प्रदेश अध्यक्षमोहनलालबडोलीनेविपक्षपरनिशानासाधतेहुएकहाकिकांग्रेसअबहरियाणामेंसमाप्तिकीओरबढ़रहीहै. उन्होंनेकहा, “जहां-जहांबीजेपीकीसरकारबनतीहै, वहांकांग्रेसदोबारानहींपनपती. हरियाणामेंभीअबवहीस्थितिहै.”
बडोलीनेपूर्वकांग्रेसनेताकुलदीपशर्माकेबीजेपीमेंशामिलहोनेकीसंभावनाओंपरकहा, “वहराजनीतिकव्यक्तिहैं, लेकिनमुझेनहींलगताकिवेबीजेपीमेंआएंगे. उनकापुरानारिकॉर्डदेखनापड़ेगा. कांग्रेसमेंबयानबाजीऔरलड़ाई-फसादकरनाउनकास्वभावहै, वोवहींलड़तेरहेंगे.”
किसानोंऔरमंडियों को लेकर बयान
मोहनलालबडोली ने दावा किया कि हरियाणा की सभी 117 मंडियों में फसल खरीद जारी है. उन्होंने कहा, “अगर किसी मंडी में खरीद में दिक्कत आ रही है तो उसका समाधान जल्द किया जाएगा.”
बडोली ने यह भी दावा किया कि राज्य में धान की फसल एमएसपी से 200 से 600 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम पर बिक रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार आने के बाद से ही हरियाणा किसानों की खुशहाली की ओर बढ़ रहा है.
पीएम मोदी का हरियाणा दौरा
बडोली ने बताया कि हरियाणा सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को सोनीपत के एजुकेशनसिटी में जनता को संबोधित करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.
उन्होंने कहा, “हरियाणा की जनता प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत करेगी. इससे पहले भी पीएम ने राज्य को कई सौगातें दी हैं.”
विकास की नई योजना
बडोली ने यह भी खुलासा किया कि सरकार आईएमटीखरखोदा की तर्ज पर हरियाणा की 10 लोकसभा क्षेत्रों में नए आईएमटी विकसित करने की तैयारी कर रही है. कई स्थानों पर इसके लिए जमीन का अधिग्रहण भी किया जा चुका है.
कांग्रेस नेताओं को बधाई
बडोली ने कांग्रेस में हाल ही में हुए संगठनात्मक बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राम नरेंद्र और सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बधाई दी.
