एक्सप्लोरर

विनेश फोगाट पर बबीता फोगाट का बड़ा बयान, टिकट कटने के बाद BJP पर कर दी ये भविष्यवाणी

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बबीता फोगाट ने कहा कि टिकट मिले ना मिले मैं बीजेपी के लिए काम करती रहूंगी. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बना रही है.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बीच जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट पर बीजेपी की बबीता फोगाट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनके राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपना-अपना निर्णय है, अपनी-अपनी सोच है, हर किसी की अपनी-अपनी विचारधारा है. 

उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में आगे कहा, ''ये मैदान सबके लिए ओपन है. कोई भी यहां राजनीति कर सकता है." टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा, ''टिकट मिले ना मिले मैं बीजेपी के कमल के फूल के लिए काम करती हूं. मैं मानती हूं कि कमल का फूल जिसे मिल जाए, हम उसके लिए काम करेंगे. मेहनत करेंगे और कमल के फूल को खिलाएंगे''

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार बनाएगी सरकार- बबीता

बीजेपी नेता ने कहा कि मैं मानती हूं कि मुकाबला के लिए अभी सामने वाला कैंडिडेट कौन होगा, ये हमें अभी नहीं पता है. लेकिन आज का जोश देखकर मैं कह सकती हूं कि निश्चित तौर पर हम चरखी दादरी विधानसभा जीतने वाले हैं. उन्होंने ये भी कहा, ''बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बना रही है. प्रदेश में दूसरी बार नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भारी बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी''.

फूट डालो और राजनीति करो कांग्रेस का एजेंडा- बबीता

बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने आगे कहा, ''कांग्रेस का ये एजेंडा रहा है कि फूट डालो और राजनीति करो. ये हमेशा से ही ऐसा ही करते आए हैं. चाहे वो भारत को तोड़ने का काम किया हो, चाहे वो परिवारों को तोड़ने का काम किया हो. कांग्रेस ने हमेशा फूट डालकर परिवारों और देश को तोड़कर राजनीति की है.'' 

पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ

बबीता फोगाट ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ''आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से आए हैं, वो परिवारों को भी जोड़ते हैं और देश को भी जोड़ते हैं. निश्चित रूप से वो सभी को साथ लेकर 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' जीतकर उस नीति पर काम कर रहे हैं. हम भी उन्हीं की नीति और मार्गदर्शन में चलकर इसी तरह सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतकर मेहनत करेंगे और कमल के फूल को खिलाएंगे''. 

ये भी पढ़ें:

हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP या कांग्रेस किसके लिए बड़ा खतरा है AAP? समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram News: गुरुग्राम में नकली सोने के सिक्कों के जरिए कई लोगों से 2.5 करोड़ की ठगी, गैंग का भंडाफोड़
गुरुग्राम में नकली सोने के सिक्कों के जरिए कई लोगों से 2.5 करोड़ की ठगी, गैंग का भंडाफोड़
हरियाणा कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायक निलंबित
हरियाणा कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायक निलंबित
Panipat News: पानीपत में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, 60 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत, जांच में जुटी पुलिस
पानीपत में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, 60 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत, जांच में जुटी पुलिस
Panipat News: ट्यूशन में झगड़ा, फिर 2 फायर, नहर किनारे मिली स्कूटी-रिवॉल्वर, छात्र लापता
पानीपत: ट्यूशन में झगड़ा, फिर 2 फायर, नहर किनारे मिली स्कूटी-रिवॉल्वर, छात्र लापता

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget