एक्सप्लोरर

Raghav Chadha News: 'पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव', आप नेता अनुराग ढांडा का बड़ा बयान

Anurag Dhanda News: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है. इस बीच अनुराग ढांडा ने उन पर निशाना साधा है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया.
  • अनुराग ढांडा ने चड्ढा पर देशहित के मुद्दे न उठाने का आरोप लगाया.
  • चड्ढा ने पार्टी पर जनता से जुड़े मुद्दे उठाने से रोकने का लगाया आरोप.
  • चड्ढा ने कहा, 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं, लड़ाई जारी रखूंगा.'

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार (2 अप्रैल) को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है. इसके बाद से राजनीति के गलियारों में आपसी मतभेद को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं राघव चड्ढा को लेकर उनकी ही पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने सवाल खड़े कर दिए हैं.

अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हम केजरीवाल के सिपाही हैं. निडरता हमारी पहली पहचान है. उन्होंने आगे लिखा कि कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए? उन्होंने लिखा कि संसद में पार्टी को बोलने का थोड़ा सा समय मिलता है. उसमें या तो देश बचाने का या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का संघर्ष कर सकते हैं.

अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा पर लगाए आरोप

अनुराग ढांडा ने आगे लिखा कि गुजरात में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, क्या सांसद साहब सदन में कुछ बोले? पश्चिम बंगाल में वोट का अधिकार छीना जा रहा है. सदन में प्रस्ताव आया CEC के खिलाफ तो भाई साहब ने साइन करने से मना कर दिया.

पार्टी ने सदन से वाकआउट किया तो पीएम मोदी की हाज़िरी लगाने के लिए बैठे रहते हैं. पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव. आगे लिखा कि मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो. देश के असली मुद्दों पर बोलने से घबराते हो उन्होंने आगे लिखा कि जो डर गया वो....

राघव चड्ढा ने वीडियो के जरिए लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें जनता से जुड़े मुद्दे उठाने से रोका जा रहा है. हाल ही में पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा में उपनेता (डिप्टी लीडर) पद से हटाए जाने के बाद यह बयान और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल 2022 से 2028 तक है. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह आम आदमी के मुद्दों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें: रूस में करनाल के युवक की मौत पर नायब सैनी के मंत्री ने जताया दुख, लोगों को दी सलाह- 'गलत तरीके से विदेश...'

फियाज उल मुस्तफा उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पीजी टीवी जर्नलिज्म किया है, जबकि रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. फियाज उल मुस्तफा को राजनीतिक और एंटरटेनमेंट बीट्स पर काम करने का अनुभव है. वर्तमान में वे एबीपी न्यूज की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं, जहां वे देश के विभिन्न राज्यों से जुड़ी अपराध और राजनीतिक खबरें लिखते और एडिट करते हैं. इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग और न्यूजरूम ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है. वे खबरों को सरल, साफ और तथ्य के साथ लोगों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. रामपुर के छोटे से गांव से निकलकर फियाज ने अपनी अलग खास पहचान बनाई है, वह न्यूज रूम में अपनी शानदार छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Karnal News: विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच जारी
करनाल: विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच जारी
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, मां की साड़ी से बना झूला झूलते हुए बच्ची की मौत! गर्दन में कसता गया कपड़ा
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, मां की साड़ी से बना झूला झूलते हुए बच्ची की मौत! गर्दन में कसता गया कपड़ा
Gurugram News: सोहना अनाज मंडी में बदहाली देख भड़के भूपेंद्र हुड्डा, BJP सरकार पर बोला तीखा हमला
गुरुग्राम की सोहना अनाज मंडी में बदहाली देख भड़के भूपेंद्र हुड्डा, BJP सरकार पर बोला तीखा हमला
फरीदाबाद में भी नोएडा जैसा बवाल! वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों कर्मचारी, कामकाज ठप
फरीदाबाद में भी नोएडा जैसा बवाल! वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों कर्मचारी, कामकाज ठप
Advertisement

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे ने मिलाया हाथ, फिर पीएम मोदी ने कही ऐसी बात, खिलखिला कर हंस पड़े दोनों, देखें मजेदार वीडियो
खरगे ने मिलाया हाथ, फिर पीएम मोदी ने कही ऐसी बात, खिलखिला कर हंस पड़े दोनों, देखें मजेदार वीडियो
Noida Protest LIVE: नोएडा में श्रमिक आंदोलन में 396 हिरासत में, 350 गिरफ्तार, नकाबपोशों की तलाश जारी
LIVE: नोएडा में श्रमिक आंदोलन में 396 हिरासत में, 350 गिरफ्तार, नकाबपोशों की तलाश जारी
आशा भोसले का पाकिस्तानी चैनल ने चलाया गाना तो गुस्से में आए शहबाज, फिर मालिक ने दिखाई पाक PM को औकात
आशा भोसले का पाकिस्तानी चैनल ने चलाया गाना तो गुस्से में आए शहबाज, फिर मालिक ने दिखाई पाक PM को औकात
Wisden Award Winners 2026 List: विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते
विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते
‘क्या मैं अच्छी मां हूं?’ राहा की पैरेंटिंग को लेकर आलिया भट्ट चिंता में, सदगुरु की सलाह वायरल
‘क्या मैं अच्छी मां हूं?’ राहा की पैरेंटिंग को लेकर आलिया भट्ट चिंता में, सदगुरु की सलाह वायरल
Explained: MP में तलवार से काटा, हरियाणा में नाले में मिला शव... तलाक की जगह पतियों को क्यों मिल रही दर्दनाक मौत?
MP में तलवार से काटा, हरियाणा में नाले में मिला शव! तलाक की जगह पतियों को क्यों मिल रही मौत?
ट्रंप की होर्मुज नाकेबंदी का ईरान ने उड़ाया मजाक, 'धमाल' फिल्म के सीन और शाहरुख खान के डायलॉग से दिया जवाब
ट्रंप की होर्मुज नाकेबंदी का ईरान ने उड़ाया मजाक, 'धमाल' फिल्म के सीन और शाहरुख खान के डायलॉग से दिया जवाब
Viral Video: मुफ्त में मिल रहा हो तो कुछ भी! नाले में पलट गया नारियल से लदा ट्रक, लूटने लगी पब्लिक; देखें वीडियो
मुफ्त में मिल रहा हो तो कुछ भी! नाले में पलट गया नारियल से लदा ट्रक, लूटने लगी पब्लिक; देखें वीडियो
Embed widget