हरियाणा के अंबाला में गुरुवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. घने काले बादल छा गए और धूल भरी तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. इस भयानक तूफान ने नेशनल हाईवे 152-D पर खौफनाक मंजर पैदा कर दिया. 

Continues below advertisement

तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि हाईवे पर चल रहे तीन बड़े कैंटर सड़क पर ही पलट गए. पंजाब के मोहाली से खाली कैंटर लेकर गुरुग्राम जा रहे चालकों ने हवा की तेजी देखकर गाड़ियां रोक ली थीं, लेकिन कुदरत का कहर ऐसा था कि खड़े-खड़े कैंटर ताश के पत्तों की तरह पलट गए. 

Gurugram News: परिवार को बंधक बनाकर लूटने वाले 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार, फरार होने की थी तैयारी

Continues below advertisement

कई जगहों पर उखड़े पेड़

तेज हवाओं ने अंबाला के कई इलाकों में भारी पेड़ उखाड़ दिए और बिजली के खंभे भी गिर गए. इससे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.

प्रशासन की टीमें सक्रिय

प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर पेड़ों को हटाने और हाईवे को साफ करने का काम कर रही हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह का यह तूफान देखते ही देखते पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले गया. मौसम विभाग ने इस क्षेत्र में आंधी और बारिश की चेतावनी पहले ही जारी की थी, लेकिन इस बार तूफान की तीव्रता अनुमान से कहीं ज्यादा थी.

रेणु भाटिया ने अपने बयान पर मांगी माफी, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा