गुजरात के जूनागढ़ में देर रात दो धार्मिक ढांचों पर प्रशासन का बुलडोजर चला. जिले के मंगरोल इलाके में वेरावल-पोरबंदर नेशनल हाईवे पर यातायात में बाधा बन रहे दो धार्मिक इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया. यह कार्रवाई नेशनल हाईवे प्राधिकरण, प्रशासन, पुलिस और पीजीवीसीएल की टीमों द्वारा की गई.
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और 150 जीआरडी होमगार्ड जवानों सहित लगभग 300 कर्मियों को तैनात किया गया था.
नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने किया ध्वस्तीकरणजूनागढ़ के एसपी सुबोध ओडेदरा ने कहा, "वेरावल-पोरबंदर राष्ट्रीय राजमार्ग पर, मंगरोल में, कुछ धार्मिक अतिक्रमण मौजूद थे. नेशनल हाईवे ने इन्हें हटाने के लिए पुलिस से जरूरी बंदोबस्त करने का आग्रह किया था. राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम ने तोड़फोड़ की और ढांचे हटा दिए. साथ में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से अलग से बंदोबस्त रखा गया था."
