एक्सप्लोरर

Gujarat News: जैन मूर्तियों को मूल स्थान पर किया जाएगा स्थापित, विरोध के बाद गुजरात सरकार का आदेश

Jain Idols News: गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि ये मूर्तियां सदियों पहले वहां रखे गए थे और उनकी पूजा की जाती थी. इन्हें हटाने की अनुमति कभी भी किसी ट्रस्ट या व्यक्ति को नहीं दी गई.

Gujarat Govt On Old Jain Idols: गुजरात में जैन मूर्तियों को हटाए जाने पर प्रदर्शन के बाद राज्य की भूपेंद्र पटेल की सरकार सक्रिय दिख रही है. राज्य सरकार ने पंचमल जिले में अधिकारियों को जैन मूर्तियों को लेकर खास निर्देश दिए हैं. सरकार ने पावागढ़ पहाड़ी पर कालिका माता मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों के पास सदियों पुरानी जैन मूर्तियों को उनके मूल स्थान पर फिर से स्थापित करने के लिए कहा है.

मूर्तियों को उनके मूल स्थान से हटाए जाने पर जैन समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. समुदाय के सदस्यों ने आरोप लगाया कि जैन तीर्थंकरों की इन मूर्तियों को मंदिर ट्रस्ट की ओर से एक नवीकरण परियोजना के हिस्से के रूप में हटा दिया गया था. 

जैन मूर्तियों को उसी जगह पर रखने के निर्देश

हालांकि ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि सीढ़ियों पर एक पुराने शेड को हटाने और रखरखाव के दौरान उन्हें विस्थापित किया गया होगा. यह किसी दुर्भावना से नहीं किया गया था. ये जैन मूर्तियाँ एक पुराने रास्ते की सीढ़ियों के दोनों ओर रखी गई थीं, जो पहाड़ी मंदिर तक जाता है, लेकिन वर्तमान में उपयोग में नहीं है. जैन नेता दिनेश शाह ने कहा, ''सोमवार की सुबह, समुदाय के कुछ सदस्यों ने देखा कि मूर्तियों को बगल की दीवारों से हटा दिया गया था और एक जगह पर एक साथ रखा गया था''.

मूर्तियों को हटाने पर जैन समुदाय ने किया था प्रदर्शन

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने आगे कहा, ''इन 6 से 7 मूर्तियों को हटाने के बारे में जानने पर, जैन समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ धार्मिक नेताओं ने वडोदरा, हलोल और सूरत में विरोध प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टरों को ज्ञापन दिया. गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी हरकत में आए और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के साथ इस मुद्दे पर चर्चा के बाद इन मूर्तियों को उनके मूल स्थान पर बहाल करने का आदेश दिया. 

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने क्या कहा?

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, ''ये मूर्तियां सदियों पहले वहां रखे गए थे और लोगों द्वारा उनकी पूजा की जाती थी. इन मूर्तियों को हटाने की अनुमति कभी भी किसी ट्रस्ट या व्यक्ति को नहीं दी गई. इस कृत्य से कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. सीएम के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद, (पंचमहल) जिला कलेक्टर को इन मूर्तियों को सीढ़ियों के पास उसी स्थान पर फिर से स्थापित करने के लिए कहा गया है.

उधर, हालोल पुलिस को सौंपे गए एक ज्ञापन में जैन समुदाय के नेता किरण दुग्गड़ ने इन मूर्तियों को तत्काल वहां रखने जाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की. मंदिर के ट्रस्टियों में से एक, विनोद वरिया ने सोमवार को घोषणा की कि मूर्तियों को उसी स्थान पर रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें:

मुस्लिम महिला को CM आवास योजना के तहत हाउसिंग सोसायटी में मिला फ्लैट, लोगों ने किया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में 2,500 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी, 3 बैंक अधिकारी गिरफ्तार, अब तक 20 लोग दबोचे
गुजरात में 2,500 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी, 3 बैंक अधिकारी गिरफ्तार, अब तक 20 लोग दबोचे
सूरत में 1 किलो एम्बरग्रीस के साथ यूपी के तीन युवक गिरफ्तार, जानें क्या होता है इसका काम
सूरत में 1 किलो एम्बरग्रीस के साथ यूपी के तीन युवक गिरफ्तार, जानें क्या होता है इसका काम
अचानक पेट दर्द और उल्टी शुरू, गुजरात में शादी का खाना खाते ही 400 लोग बीमार; अस्पताल में भर्ती
अचानक पेट दर्द और उल्टी शुरू, गुजरात में शादी का खाना खाते ही 400 लोग बीमार; अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: नवजात बच्चों को चोरी कर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तेलंगाना से सरगना गिरफ्तार
गुजरात: नवजात बच्चों को चोरी कर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तेलंगाना से सरगना गिरफ्तार

वीडियोज

Iran US Peace Talk 2.0: 'कोई डेलीगेशन पाक नहीं भेजा' ईरानी मीडिया का बड़ा दावा! | Israel Iran War
Pratima Mishra: डेडलाइन शुरू! क्या रुक जाएगा ईरान-अमेरिका युद्ध? | Bharat Ki Baat | Trump
Sansani: ईरान वॉर के खुफिया चेहरों का खेल | Iran US-Israel Ceasefire | Trump
MP News: BJP विधायक की दबंगई!, पुलिस को दी धमकी ! | Pritam Lodhi BJP MLA Shivpuri | MLA | abp News
Iran US Peace Talk 2.0: 'वार्ता-2' पर मंडराया संकट! ईरान ने नहीं भरी हामी | Breaking News | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले बांधा हाथ-पैर, फिर आंखों पर पट्टी और उसके बाद डाला केरोसीन... नए स्टाइल में प्रोपोज के बहाने प्रेमी को जिंदा जलाया
पहले बांधा हाथ-पैर, फिर आंखों पर पट्टी और उसके बाद डाला केरोसीन... नए स्टाइल में प्रोपोज के बहाने प्रेमी को जिंदा जलाया
दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर! तीन दिनों तक लू चलने की संभावना, IMD का आया अपडेट
दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर! तीन दिनों तक लू चलने की संभावना, IMD का आया अपडेट
10 छक्के और 10 चौके, बाउंड्री से ही 'शतक' पूरा; दिल्ली के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
10 छक्के और 10 चौके, बाउंड्री से ही 'शतक' पूरा; दिल्ली के खिलाफ अभिषेक ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
फीमेल सेंट्रिक फिल्म में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड धनुष करेंगे डायरेक्ट?
फीमेल सेंट्रिक फिल्म में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड धनुष करेंगे डायरेक्ट?
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
क्या देश में एल्कोहॉल से दौड़ेंगी कारें? तेल की किल्लत के बीच सरकार ले आई E85 पेट्रोल का प्लान, जानें क्या है ये
क्या देश में एल्कोहॉल से दौड़ेंगी कारें? तेल की किल्लत के बीच सरकार ले आई E85 पेट्रोल का प्लान, जानें क्या है ये
Drip Irrigation System Benefits: 5 बीघा खेत में ड्रिप इरिगेशन से कितना पानी बचेगा? जान लें सिंचाई का हिसाब-किताब
5 बीघा खेत में ड्रिप इरिगेशन से कितना पानी बचेगा? जान लें सिंचाई का हिसाब-किताब
GST कटौती के बाद KTM का बड़ा दांव, नई 350cc इंजन के साथ 390 Duke और Adventure लॉन्च, जानें कीमत
GST कटौती के बाद KTM का बड़ा दांव, नई 350cc इंजन के साथ 390 Duke और Adventure लॉन्च, जानें कीमत
Embed widget