एक्सप्लोरर

Delhi News: कुंभ के लिए सफर कर रहे यात्री की व्यथा, अपनी कंफर्म सीट पर भी नहीं बैठ सके

Mahakumbh Special Train: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री जितेंद्र ने बताया कि 10 लोग कुंभ नहाने जा रहे हैं. टिकट RAC में हैं. कोई अंदर नहीं घुसने दे रहा. न ही कोई हेल्प कर रहा है.

Prayagraj Mahakumbh Special Train: प्रयागराज कुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से जहां स्थिति बेकाबू है, वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए यात्री जद्दोजहद करते नजर आए. श्रद्धालुओं को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो किसी भी कीमत पर वहां पहुंच कुंभ स्नान करना चाहते हैं. फिर, प्रयागराज तक चाहे ट्रेन के गेट पर लटककर ही क्यों ना जाना पड़े.  

एबीपी न्यूज से बातचीत में एक यात्री ने बताया कि इतने सालों बाद कुंभ आया है. वहां जाना और स्नान करना तो जरूरी है. कई श्रद्धालुओं ने बताया कि भीड़ इतनी है कि ट्रेन में चढ़ नहीं पाए. एक श्रद्धालु ने बताया कि परिवार के 10 लोगों के टिकट कंफर्म हैं, लेकिन भीड़ की वजह से ट्रेन में अभी तक घुस नहीं पाया हूं. 

एक अन्य यात्री ने बताया कि 12 नंबर प्लेटफार्म से 16 नंबर पर आया हूं कि शायद यहां ट्रेन में जगह मिल जाए, लेकिन यात्री ट्रेन का डिब्बा नहीं खोल रहे हैं. उन्होंने अंदर से गेट को बंद कर दिया है. 

ट्रेन में मत चढ़ना, 1 हजार का कटेगा चालान 

पंजाब से आए श्रद्धालु  ने बताया कि भीड़ बहुत है. टीटी ने ट्रेन में चढ़ने से मना कर दिया. उसने बताया कि अगर चढ़े तो 1 हजार का फाइन कटेगा. जबकि हम लोग कुंभ स्नान करने श्रद्धा से जा रहे हैं.  एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि 3 हजार का फाइन लगेगा टीटी ने बोला. 

प्लेटफॉर्म पर कुछ अन्य यात्रियों ने बताया कि काफी देर से ट्रेन खुलने का इंतजार कर रहे हैं. रेलवे वाले ट्रेन को भगा दे रहे हैं. सारे दोस्त घूमकर आ गए तो हम भी जा रहे हैं. गणेश ठाकुर ने कहा कि गाड़ी में भीड़ है. साथ में बच्चे भी हैं. ट्रेन में नहीं चढ़ पा रहे हैं. टीटी ने उतार दिया. 

अयोध्या के रहने वाले देवमुनि ने बताया, "इतनी भीड़ है क्या करें? कैसे चढ़ पाएंगे? लोग मारामारी कर रहे हैं. भीड़ देखकर लगता है कुंभ नहाने से पहले हमारा दाह संस्कार होगा."

फ्री वाले क्यों जा रहे हैं? 

वहीं, जितेंद्र ने बताया कि हम 10 लोग कुंभ नहाने जा रहे हैं. टिकट RAC में हैं लेकिन कोई अंदर नहीं घुसने दे रहा है. कोई हेल्प नहीं कर रहा. शिवगंगा तो 12 नंबर पर है, लेकिन कोई गेट के अंदर घुसने नहीं दे रहा है. प्रयागराज जा रहे थे. बहुत परेशानी है, लेकिन जाएंगे. 2 महीने पहले टिकट बुक की थी. फ्री वाले क्यों जा रहे हैं? प्लेटफार्म 12 से घूम कर 16 पर आए हैं. आज इतनी भीड़ तो शिवरात्री को कहां नंबर आएगा? 

जनरल डिब्बे का भी हाल बेहाल 

रेलवे स्टेशन पर हर तरफ सिर्फ लोगों का हुजूम है. गंगई पासवान ने बताया कि जैसेभी हो वहां जाएंगे जरूर. यह भी स्पेशल है, लेकिन पब्लिक ज्यादा जा रही है, इसलिए जगह कम पड़ रही है. 
 
एक महिला ने कहा कि जगह नहीं है. कैसे अंदर जाएं? जाना तो है ही प्रयागराज. प्रयागराज जा रहे 4 लोगों का परिवार के सदस्यों का कहना है कि दो गाड़ी निकल गई. ट्रेन में अभी तक चढ़ नहीं पाए. गाड़ी मिलेगी तो जाएंगे नहीं तो पीरागढ़ी वापस लौट जाएंगे. 

दिल्ली में कब होगी BJP के विधायक दल की बैठक? इसमें ही चुना जाएगा मुख्यमंत्री का चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
DU नॉर्थ कैंपस में और CCTV लगाने के निर्देश, CM बोलीं- 'सुरक्षा से...'
DU नॉर्थ कैंपस में और CCTV लगाने के निर्देश, CM बोलीं- 'सुरक्षा से...'
CJP प्रोटेस्ट: 20 जुलाई को हुई हिंसा का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR 
CJP प्रोटेस्ट: 20 जुलाई को हुई हिंसा का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR 
थप्पड़ कांड: मंत्री प्रवेश वर्मा को नोटिस पर AAP बोली, 'दिल्ली पुलिस इतनी...'
थप्पड़ कांड: मंत्री प्रवेश वर्मा को नोटिस पर AAP बोली, 'दिल्ली पुलिस इतनी...'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget