एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल को जन्मदिन पर मिले बधाइयों पर सुनीता केजरीवाल बोलीं, 'देश का संविधान अभी...'

Arvind Kejriwal Birthday: सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग अपने मुख्यमंत्री अरविंद केज़रीवाल के जन्मदिन पर बधाई भेज रहें हैं. सभी को बहुत धन्यवाद. उन्होंने कहा कि जल्द ही इंसाफ मिलेगा.

Delhi CM Arvind Kejriwal Birthday: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शुक्रवार (16 अगस्त) को जन्मदिन है. उनकी पार्टी के नेता से लेकर कार्यकर्ता और उनके फैंस उन्हें लगातार बधाई भेज रहे हैं. इस बीच उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनलोगों को शुक्रिया किया है, जो CM केजरीवाल के जन्मदिन पर बधाई भेज रहे हैं. 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ''दिल्ली के लोग अपने CM, अरविंद केज़रीवाल के जन्मदिन पर बधाई भेज रहें हैं. सभी को बहुत धन्यवाद. इस राजनैतिक षड्यंत्र में मुझे पूरा विश्वास है कि देश का संविधान अभी क़ायम है SC लोकतंत्र की रक्षा करते हुए जल्द ही न्याय देगा.''

मनीष सिसोदिया ने दी बधाई

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सीएम अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए लिखा, ''देश में चल रही तानाशाही के ख़िलाफ़ सबसे कठिन लड़ाई लड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे परम् प्रिय मित्र और राजनैतिक गुरु, अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं.'' 

उन्होंने आगे लिखा, ''हमें गर्व है कि हम एक ऐसे देशभक्त और क्रांतिकारी नेता के सिपाही हैं जिसने तानाशाह के सामने घुटने टेकने के बजाय जेल जाना चुना. अरविंद केजरीवाल के रूप में आज देश का लोकतंत्र जेल में क़ैद हैं.'' इसके साथ ही आतिशी समेत कई मंत्रियों और नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी.

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ. वो बचपन से ही पढ़ने लिखने में तेज रहे. उन्होंने 1989 में आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है. भारतीय राजस्व सेवा में एक बड़े अधिकारी के तौर पर काम किया, हालांकि साल 2006 में उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी. 

सीएम केजरीवाल लगातार समाजिक कार्यों में लगे रहे. साल 2011 में अन्ना हजारे के जन लोकपाल को लेकर हुए आंदोलन में काफी सुर्खियों में रहे और यही से उनके राजनीतिक करियर की दिशा भी तय हो गई. साल 2012 में उन्होंने आम आदमी पार्टी बनाई और फिर विधानसभा चुनाव में उतरकर सीएम की कुर्सी तक पहुंचे.

ये भी पढ़ें: Delhi: 'जरा सोचो हिंदुओं...', दिल्ली के कई इलाकों में कपिल मिश्रा के नाम से लगे ये भड़काऊ होर्डिंग्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
भारत-पाक T20 मैच पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'धमकी मत दो अगर उस पर...'
'धमकी मत दो अगर उस पर अड़े रहने की ताकत न हो', भारत-पाक T20 मैच पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 चुनाव की रेस...योगी या अखिलेश? | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla
Parliament Session: सदन में Rahul Gandhi को नहीं बोलने देने पर स्पीकर Om Birla की बढ़ी मुश्किलें ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
भारत-पाक T20 मैच पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'धमकी मत दो अगर उस पर...'
'धमकी मत दो अगर उस पर अड़े रहने की ताकत न हो', भारत-पाक T20 मैच पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
The Manipur Diaries Teaser Out: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget