आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो एफआईआर के मामले में आज खुद संदीप पाठक मीडिया के सामने आए, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें ये सब सूचनाएं मीडिया और सोशल मीडिया से मिल रहीं हैं, उन्हें अभी तक कोई अधिकारिक सूचना एफआईआर से संबंधित नहीं मिली है. जब तक उनके हाथ में कुछ नहीं आ जात वे इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करेंगे.

Continues below advertisement

वहीं आम आदमी पार्टी छोड़ने के सवाल पर संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने कहा कि इसमें उनका कोई निजी फायदा नहीं है. मैंने नीतियों के चलते पार्टी छोड़ी और आज बीजेपी में भी मैं नीति और धर्म का पालन करूंगा.

Continues below advertisement