एक्सप्लोरर

Punjab Flood: बाढ़ से जूझते पंजाब के लिए 'AAP' की मदद, दिल्ली से राहत ट्रक लेकर रवाना हुए सौरभ भारद्वाज

Punjab Flood News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज बुधवार सुबह बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए राहत सामग्री की पहली खेप लेकर रवाना हुए.

पंजाब में आई भीषण बाढ़ से उत्पन्न त्रासदी को देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज भीषण बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री लेकर पंजाब के लिए रवाना हो गए. दिल्ली से "आप" द्वारा बाढ़ राहत सामग्री की यह पहली खेप पंजाब भेजी गई है.

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली से सौरभ भारद्वाज बाढ़ राहत सामग्री लेकर पंजाब जा रहे हैं. हर दिन पार्टी नेता, विधायक, सांसद और आम लोग ट्रकों के जरिए राहत लेकर पंजाब पहुंचेंगे. कई RWA और व्यापारी भी सहयोग कर रहे हैं. केजरीवाल ने कहा कि आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है.

हम सेवा करने के लिए तन, मन, धन से पंजाब पहुंचेंगे- केजरीवाल

उन्होंने कहा कि पंजाब में बाढ़ राहत के लिए आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज राहत सामग्री लेकर पंजाब रवाना हुए. मनीष सिसोदिया ने कहा कि 'आप' कार्यकर्ता दिल खोलकर मदद कर रहे हैं.

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है और सभी दल राहत कार्यों में जुटे हैं. अरविंद केजरीवाल ने सेवा को सर्वोपरि बताते हुए गुरुद्वारों और पंजाबी समुदाय की भूमिका की सराहना की.

उन्होंने कहा कि 'आप' के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक की विधानसभा राजेंद्र नगर और दिल्ली की ओर से हम लोग राहत सामग्री की पहली खेप पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए रवाना कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार मैं खुद भी इस ट्रक के साथ पंजाब जा रहा हूं. अब हर दिन आम आदमी पार्टी के लोग इस तरह ट्रक लेकर अपनी सेवा करने के लिए तन, मन, धन से पंजाब पहुंचेंगे.

पंजाब सरकार, मंत्री, और सभी लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं

आप नेता ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से भी कहा गया है कि जो हो सके, उन्हें मदद करनी चाहिए. क्योंकि पंजाबियों व सिखों ने पूरे देश के लिए हमेशा किया है. हम यह जो कर रहे हैं, वह उन्हीं लोगों की सेवा से प्रेरणा लेकर कर रहे हैं, जो सदियों से चली आ रही है. उन्होंने एक्स पर कहा कि पंजाब में भयंकर बाढ़ आई हुई है.

सौरभा भारद्वाज ने कहा कि पंजाब सरकार, मंत्री, और सभी लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं. मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने सभी से अपील की थी कि जरूरतमंदों की सेवा में आगे आएं. हमारे पंजाबी, सिख भाई हर आपदा के समय सबसे पहले लंगर खोलकर सेवा करते हैं. दिल्ली से राहत सामग्री की पहली खेप पंजाब भेजी जा रही है. अरविंद केजरीवाल जी के निर्देश पर मैं भी इस सामग्री के साथ पंजाब जा रहा हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा
बांग्लादेश वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'नेहा बोरा अभी बच्ची हैं, हमें किसी...'
बांग्लादेश वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'नेहा बोरा अभी बच्ची हैं, हमें किसी...'
पंजाब: अमित शाह के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार, याद दिलाए 'तीन काले कानून'
पंजाब: अमित शाह के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार, याद दिलाए 'तीन काले कानून'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget