एक्सप्लोरर

21 मंदिरों के पुजारियों ने किया सुंदरकांड का पाठ, अरविंद केजरीवाल को फिर CM बनाने की कामना की

Delhi Election 2025: मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है. मुझे पूरा यकीन है कि बजरंगबली पुजारियों की प्रार्थना को जरूर सुनेंगे.

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा के बाद जंगपुरा विधानसभा के 21 मंदिरों के पुजारियों ने सुंदरकांड का पाठ किया. पुजारियों ने अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने की कामना की. इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री और जंगपुरा विधानसभा से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे. 

इस अवसर पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है. उन्होंने कहा, ''मुझे पूरा यकीन है कि बजरंग बली पुजारियों की प्रार्थना को जरूर सुनेंगे. अरविंद केजरीवाल ने 'आप' की सरकार बनने के बाद दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए सम्मान राशि देने की घोषणा की है. इस ऐलान के बाद से पुजारियों और ग्रंथियों का जमकर आशीर्वाद मिल रहा है.'' 

'पुजारियों ने अरविंद केजरीवाल को फिर सीएम बनाने की कामना की'

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जंगपुरा से प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने आगे कहा, ''आज बहुत खुशी की बात है कि जंगपुरा विधानसभा में किलोकरी गांव के मंदिर में विभिन्न मंदिरों के पुजारियों ने आकर अरविंद केजरीवाल की जीत के लिए और उन्हें दिल्ली का दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रार्थना की और बजरंग बली के चरणों में अपनी प्रार्थना के साथ-साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया.''

पुजारियों और ग्रंथियों के लिए सम्मान राशि की घोषणा

मनीष सिसोदिया ने कहा, ''मुझे पूरी उम्मीद है कि भगवान राम और भगवान हनुमान की कृपा हमारे ऊपर रहेगी.'' मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सिसोदिया ने ये भी कहा कि हर वक्त शुभ होता है. आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार (30 दिसंबर) को ही घोषणा की है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी में सरकार बनने के बाद दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को सम्मान राशि के रूप में हर महीने 18 हजार रुपए दिए जाएंगे. 

मनीष सिसोदिया ने नए साल की दी बधाई

इसके साथ ही आप नेता मनीष सिसोदिया ने देशवासियों को नव वर्ष की बधाई भी दी. उन्होंने कहा, ''मेरी प्रार्थना है कि सभी के जीवन में खुशहाली रहे और नए साल में हम नई सोच के साथ आगे बढ़ें. पुरानी सोच, पुरानी बुरी आदतों को छोड़ दें और कुछ नया करें.''

ये भी पढ़ें: पुजारियों के बाद ग्रंथियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, CM आतिशी ने करोल बाग में की शुरुआत

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget