एक्सप्लोरर

भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने लॉन्च किया पोर्टल

Delhi News: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि भ्रूण लिंग जांच समाज पर एक कलंक है, जिसे हमें हर हाल में रोकना होगा. दिल्ली से इस दिशा में एक मिसाल पेश करनी होगी.

Delhi Govt Launches PNDT Online Portal: दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार (21 मार्च) को पीसी एंड पीएनडीटी (PC & PNDT) ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया, जिससे अवैध लिंग जांच पर सख्त निगरानी होगी और डायग्नोस्टिक सेंटर्स का रजिस्ट्रेशन डिजिटल रूप से आसान बनेगा.

मंत्री ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में इस पोर्टल का शुभारंभ किया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर, नोडल अधिकारी और इस क्षेत्र में काम कर रहे गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

भ्रूण लिंग जांच समाज पर कलंक- पंकज सिंह

इस मौके पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा, “भ्रूण लिंग जांच समाज पर एक कलंक है, जिसे हमें हर हाल में रोकना होगा. दिल्ली से इस दिशा में एक मिसाल पेश करनी होगी, ताकि इसका संदेश पूरे देश में जाए.''

कैसे काम करेगा यह ऑनलाइन पोर्टल?

इस पोर्टल (https://pcpndt.delhi.gov.in/) के ज़रिए डायग्नोस्टिक सेंटरों की निगरानी रियल-टाइम में होगी, जिससे मैन्युअल प्रक्रियाओं की जगह डिजिटल मॉनिटरिंग को बढ़ावा मिलेगा.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: डायग्नोस्टिक सेंटर अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.

शिकायत सुविधा: कोई भी व्यक्ति अवैध लिंग जांच की शिकायत दर्ज कर सकेगा.

रियल-टाइम मॉनिटरिंग: सरकार हर सेंटर की निगरानी कर सकेगी, जिससे नियमों का उल्लंघन रोका जाएगा.

सख्त कार्रवाई: भ्रूण लिंग जांच में लिप्त पाए जाने वाले केंद्रों पर त्वरित कार्रवाई होगी.

सख्त निगरानी और कार्रवाई के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का सख्ती से पालन हो और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए.

सरकार ने 2024-25 में लिंग जांच से जुड़े 627 मामलों की जांच की, जिनमें-

  • 70 डायग्नोस्टिक सेंटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए.
  • 13 केंद्रों का लाइसेंस निलंबित किया गया.
  •  53 पंजीकरण रद्द किए गए.
  • 22 अल्ट्रासाउंड मशीनें सील की गईं.

इसके अलावा, डिकॉय ऑपरेशन चलाकर अवैध गतिविधियों पर न्यायालय में केस दर्ज किए गए.

दिल्ली में लिंगानुपात सुधारने के लिए बढ़े कदम

दिल्ली में वर्तमान लिंगानुपात 922 लड़कियां प्रति 1000 लड़कों पर है. सरकार इसे सुधारने के लिए ‘बेटी उत्सव’ अभियान चला रही है, ताकि बेटियों के महत्व को बढ़ावा दिया जा सके. इसके तहत:-

  • शहरभर में जागरूकता होर्डिंग्स लगाई जा रही हैं.
  • समाचार पत्रों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन दिए जा रहे हैं.
  • सामुदायिक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की अपील

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने डॉक्टरों, मेडिकल संस्थानों, प्रवर्तन एजेंसियों और आम जनता से अपील की है कि वे भ्रूण लिंग जांच रोकने में सहयोग दें और इस कानून का पालन सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा, “हमें बेटियों को बराबरी का हक़ दिलाना है और लिंग भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करना है. सरकार इस दिशा में कोई कोताही नहीं बरतेगी और जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.”

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BRICS के बहाने चर्चा में आया जेवर एयरपोर्ट! क्या है अहमियत?
BRICS के बहाने चर्चा में आया जेवर एयरपोर्ट! क्या है अहमियत?
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा नया 3 लेन फ्लाईओवर, जाम से राहत की तैयारी
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा नया 3 लेन फ्लाईओवर, जाम से राहत की तैयारी
'अमेरिका का एकध्रुवीय दौर...', BRICS समिट को लेकर कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल
'अमेरिका का एकध्रुवीय दौर...', BRICS समिट को लेकर कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल
आतिशी की BJP को खुली चुनौती! 6 फ्लैगस्टाफ रोड पर होगा बड़ा खुलासा
आतिशी की BJP को खुली चुनौती! 6 फ्लैगस्टाफ रोड पर होगा बड़ा खुलासा

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
Embed widget