Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का बड़ा बयान, 'जहां-जहां से आतंक जन्म...'
India Strikes in Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि अभी सुबह-सुबह खबर मिली कि हमारी वायु सेना, थल सेना और जल सेना ने मिलकर पकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया.

India Strikes: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक से लिया है. भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है. अब 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का बड़ा बयान सामने आया है.
उन्होंने कहा, "अभी सुबह-सुबह खबर मिली कि हमारी वायु सेना, थल सेना और जल सेना ने मिलकर पकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया, जहां-जहां से आतंक जन्म लेता था और पनपता था उस कोख को ही बर्बाद किया है. हमारी सेनाओं को दिल से धन्यवाद और सलाम."
अभी सुबह सुबह खबर मिली कि हमारी वायु सेना - थल सेना - जल सेना ने मिलकर पकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया
— Sandeep Dikshit (@_SandeepDikshit) May 7, 2025
जहां जहां से आतंक जन्म लेता था और पनपता था उस कोख को ही बर्बाद किया है
हमारी सेनाओं को दिल से धन्यवाद और सलाम
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत ने मिसाइल से किए हमले
भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूह लश्कर-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर भी शामिल है. रक्षा मंत्रालय ने देर रात 1.44 बजे एक बयान में कहा कि सैन्य हमले 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किए गए.
इसमें कहा गया है कि भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई 'केंद्रित, नपी-तुली रही है तथा यह ध्यान रखा गया है कि यह और न बढ़े. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय मिसाइल हमलों को 'युद्ध की कार्रवाई' करार दिया और कहा कि उनके देश को 'उचित जवाब' देने का पूरा अधिकार है.
भारत की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'कुछ देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में उन आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला करते हुए 'ऑपरेशन सिन्दूर' शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों का मंसूबा बनाया गया और इसे निर्देशित किया गया.' इसमें कहा गया, 'किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने लक्ष्य के चयन और क्रियान्वयन के तरीके में काफी संयम दिखाया है.'
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























