ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा का बड़ा बयान, 'कलमा पढ़ते रहो, 1400 साल के आतंक का पीएम मोदी...'
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि जिहादियों ने बेगुनाहों को कलमा पढ़ने को कहा था, जो नहीं पढ़ पाया उसे मार दिया था, अब भागते-भागते कलमा पढ़ रहें हैं.

India Strikes in Pakistan: भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर बीजेपी नेता और दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 1400 साल के आतंक का सर्वनाश नरेंद्र मोदी के हाथों से होगा. PoK के मंदिरों के खंडहरों में पुनः हर हर महादेव का जयघोष सुनाई देगा, युद्ध काल में सबको सैनिक बनना होगा.
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे मजबूती से खड़े होने को तैयार रहो डॉक्टर, नर्स, पुलिस, निगम कर्मचारी, सामान्य नागरिक सबको योद्धा की तरह कर्तव्यों का पालन करना होगा. भव्य विजय का वरण करने की तैयारी करो."
1400 साल के आतंक का सर्वनाश नरेंद्र मोदी के हाथों से होगा
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) May 7, 2025
POK के मंदिरों के खंडहरों को पुनः हर हर महादेव का जयघोष सुनाई देगा
युद्ध काल में सबको सैनिक बनना होगा , PM @narendramodi जी के पीछे मजबूती से खड़े होने को तैयार रहो
डॉक्टर, नर्स, पुलिस, निगम कर्मचारी, सामान्य नागरिक… pic.twitter.com/lYfM23hTWi
इसके अलावा एक और पोस्ट में कहा, "पाकिस्तान के मदरसे में रात को ऐलान हुआ घर छोड़कर भागो, कलमा पढ़ते रहो, जिहादियों ने बेगुनाहों को कलमा पढ़ने को कहा था, जो नहीं पढ़ पाया उसे मार दिया था, अब भागते-भागते कलमा पढ़ रहें हैं ." उन्होंने लिखा, "जिहादियों ने कहा था मोदी को बता देना, जाओ बता दिया, भारत माता की जय."
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों तथा अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी पहले से ही हाई अलर्ट पर है और बुधवार को शाम चार बजे कई एजेंसियां 'मॉक ड्रिल' करेंगी.
उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं. दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी को भी कानून-व्यवस्था भंग करने नहीं दिया जाएगा. टीमें महत्वपूर्ण स्थानों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं और सोशल मीडिया मंचों पर भी नजर रखी जा रही है."




















