एक्सप्लोरर

New Delhi: यमुना में मूर्ति विसर्जन किया तो भारी जुर्माने और जेल के लिए रहें तैयार, जानें- क्या है गाइडलाइंस

Murti Visarjan In New Delhi: नई दिल्ली में केवल तय स्थानों पर ही दुर्गा मूर्ति का विसर्जन किया जा सकता है. नियम तोड़ने पर 50 हजार का जुर्माना और 6 साल की कैद हो सकती है.

Murti Visarjan In Yamuna River Is Strictly Prohibited: नवरात्रि खत्म होते ही मूर्ति विसर्जन शुरू हो जाता है. इसके लिए लोग घाटों का रुख करते हैं. राजधानी दिल्ली में भी विसर्जन के लिए स्थान तय किए गए हैं. इतना ही नहीं इन तय स्थानों पर मूर्ति विसर्जन न करके कहीं और यानी यमुना (Yamuna) में मूर्ति विसर्जन करने पर भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है. इसके साथ ही 6 साल की सजा भी हो सकती है. इस बार सरकार (Delhi Government) मूर्ति विसर्जन को लेकर सख्त है और इसके लिए बनें कृत्रिम घाटों पर ही मूर्ति विसर्जित की जा सकती हैं, कहीं और नहीं.

प्रदूषण रोकने को उठाया गया कदम –
यमुना नदी में प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) द्वारा ये कदम उठाया गया है. डीपीसीसी ने इस बाबत आदेश जारी किया है. यमुना नदी की जगह संबंधित सोसायटी और निगम एजेंसियों द्वारा बनाए गए कृत्रिम घाटों पर मूर्ति का विसर्जन होगा. एजेंसियां और संबंधित सोसायटी अपने-अपने क्षेत्रों के लिए आर्टिफीशियल घाट तैयार करेंगी जहां मूर्ति विर्सजित की जाएंगी. विधायक सौरभ भारद्वाज ने बताया है कि मां दुर्गा की प्रतिमा का कृत्रिम तालाबों में ही विसर्जन सुनिश्चित करने के प्रशासन को निर्देश दिए हैं. यमुना नदी की सफाई और मां दुर्गा के भक्तों को उनके धार्मिक दायित्वों को पूरा करने में कृत्रिम तालाब मदद करेंगे. उन्होंने बताया कि यमुना नदी में प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली जल बोर्ड द्वारा ये कृत्रिम घाट बनाए गए हैं. 

यमुना पर होगी स्वंयसेवकों की तैनाती –
केवल कृत्रिम घाट पर मूर्ति विसर्जन का इंतजाम ही नहीं होगा. साथ ही ये भी देखा जाएगा कि यमुना नदी में कोई गलती से भी मूर्ति विर्सजित न कर दे. इसके लिए नेशनल क्लीन गंगा के स्वंयसेवकों को तैनात किया जाएगा. अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. यमुना को प्रदूषित करने के लिए ऐसे लोगों पर पचास हजार रुपए जुर्माना हो सकता है साथ ही उन्हें 6 साल तक की जेल भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें:

UP News: लखनऊ-कानपुर में बड़ा हादसा, मुर्ति विसर्जन के दौरान 10 लोग नदी में डूबे, सर्च अभियान जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Delhi News: दिल्ली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विशेष अभियान शुरू, सांसद बांसुरी स्वराज ने जारी किया नंबर
दिल्ली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विशेष अभियान शुरू, सांसद बांसुरी स्वराज ने जारी किया नंबर
अरविंद केजरीवाल से जज ने पूछा, 'आप क्या कहना चाहते हैं कि मैं राजनीतिक रूप से Biased हूं'
अरविंद केजरीवाल से जज ने पूछा, 'आप क्या कहना चाहते हैं कि मैं राजनीतिक रूप से Biased हूं'
आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल ने खुद की बहस, जज से बोले, '...ये आपका पक्षपात दिखाता है'
आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल ने खुद की बहस, जज से बोले, '...ये आपका पक्षपात दिखाता है'

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget