ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा का एक और बयान उनके लिए चिंता का सबब बन सकता है. बोरा ने उमर खालिद का जिक्र करते हुए कहा केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उधर, बीजेपी ने इन आरोपों पर जवाब देते हुए, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि विपक्ष अराजकता चाहता है.

Continues below advertisement

बोरा ने 15 अक्टूबर, गुरुवार को दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उमर खालिद को छह साल से ज्यादा समय तक जेल में बंद रखा गया, लेकिन उन्होंने आज भी न्याय की लड़ाई का दामन नहीं छोड़ा है. 

नेहा बोरा ने कहा, 'आप ये भूल गए कि JNU से आते हैं उमर खालिद. वो उमर खालिद, जिसको आपने जेल में छह साल से ज्यादा बंद रखा, लेकिन उस उमर खालिद ने आज भी इस जस्टिस की लड़ाई का दामन नहीं छोड़ा. हम उस उमर खालिद को देखकर के एक्टिविज्म को यहां पे सीखते हैं. ये JNU, उस उमर खालिद का JNU है.' 

Continues below advertisement

उन्होंने कहा कि JNU के छात्रों ने राजनीतिक हिंसा, नैरेटिव और सत्तावाद के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई है. नेहा बोरा ने 2016 में JNU के खिलाफ शटडाउन कैंपेन शुरू किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि यह गुस्सा उसी कैंपेन के बाद से उमड़ रहा है.

नेहा बोरा ने रोहित वेमुला की मौत, उनकी मां और हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (HCU) के छात्रों के आंदोलन का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि रोहित वेमुला के लिए न्याय की मांग कर रहे लोगों के खिलाफ सवाल उठाए गए और उनकी मां से उनकी जाति साबित करने को कहा गया. 

बोरा के बयान पर बिफरी BJP

AISA चीफ ने JNU में पढ़ाई के कम खर्च का जिक्र करते हुए कहा कि देश के दूर-दराज के गांवों से आने वाले गरीब छात्रों के बेहतर भविष्य के सपने में JNU शामिल होता है. नेहा बोरा ने नजीब अहमद के लापता होने के मामले का भी उल्लेख किया और आरोप लगाया कि उनके लिए न्याय की मांग करने वाले छात्रों को ही दोषी ठहराया गया तथा उनके खिलाफ अफवाहें फैलाई गईं. उन्होंने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि काला धन खत्म करने के नाम पर आम लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा और कई लोगों की जान चली गई.

वहीं नेहा बोरा के बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी नेता और प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर उन्हें राहुल गांधी की 'पोस्टर गर्ल' बताया और दावा किया कि नेहा बोरा ने JNU में कहा कि उन्होंने उमर खालिद से एक्टिविज्म सीखा है. 

प्रदीप भंडारी ने उमर खालिद को UAPA का आरोपी बताते हुए उनके नाम से जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए गए एक कथित बयान का भी उल्लेख किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से प्रेरणा लेने के बाद अब कांग्रेस की 'पोस्टर गर्ल' उमर खालिद को अपना आदर्श मानती हैं.