Delhi News: दिल्‍ली के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती मंकीपॉक्स के संदिग्ध रोगी ने करीब एक महीने पहले विदेश की यात्रा की थी. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी है. सूत्रों ने बताया कि गाजियाबाद के रहने वाले व्यक्ति को पिछले एक सप्ताह से बुखार और घाव थे. हालांकि, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे से उसकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है. संदिग्ध रोगी को मंगलवार दोपहर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह अभी अस्पताल के पृथक वार्ड में है.

देश में मिल चुके हैं चार मंकीपॉक्स के मामलेभारत में अब तक मंकीपॉक्स संक्रमण के चार मामले सामने आए हैं. इसमें अकेले केरल में तीन मामले और दिल्ली का एक मामला शामिल है. इस बीच, पश्चिमी दिल्ली का व्यक्ति जो राजधानी का पहला मंकीपॉक्स का मामला था एलएनजेपी अस्पताल के पृथक वार्ड में स्वस्थ हो रहा है.सूत्रों के अनुसार, उसकी हालत स्थिर है और उसके पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद उसे छुट्टी दे दी जाएगी.

गाजियाबाद में Monkeypox का खतरा दे रहा है दस्तक! जिले में मिले 2 संदिग्ध, एक का दिल्ली में चल रहा इलाज

केंद्र ने जारी किया है दिशा निर्देशकेंद्र द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, संक्रमित लोगों को ''अलग वेंटिलेशन'' वाले एक अलग कमरे में रहना होगा. इसके साथ ही उन्हें त्रिस्तरीय मास्क पहनना होगा और त्वचा के घावों को दूसरों के साथ संपर्क के जोखिम को घटाने के लिए जहां तक हो सके शरीर को ढक कर रखना होगा. रोगियों को तब तक अलग-थलग रहना होगा जब तक कि सभी घाव ठीक नहीं हो जाते और उनकी पपड़ी पूरी तरह से गिर नहीं जाती.

New Delhi: राज्यसभा से सस्पेंड होने के बाद आया AAP सांसद संजय सिंह का पहला रिएक्शन, पीएम मोदी का नाम लेकर कही यह बात