एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: एमसीडी मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस का AAP-BJP पर हमला, कहा- 'जनता की भावनाओं से हुआ विश्वासघात'

दिल्ली (Delhi) कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी (Anil Chaudhary) ने हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने चुनाव जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि कुर्सी और सत्ता हथियाने के लिए लड़ा था.

Congress Attacks On BJP-AAP Over MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के मेयर के चुनाव के लिए एक लंबी खींच-तान के बाद मंगलवार का दिन तय किया गया था. हालांकि मंगलवार को भी एमसीडी को मेयर नहीं मिल पाया. एक बार फिर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और बीजेपी के पार्षदों की ओर से किए  गए हंगामे के बीच मेयर, उपमेयर और छह स्टैंडिंग कमिटी के सदस्यों के चुनाव को रोकना पड़ा. इसे लेकर कांग्रेस ने आप और बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए उन पर दिल्ली की जनता की भावनाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि एमसीडी चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी की ओर से मेयर, डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के चुनाव को सुचारू रूप से कराने में दूसरी बार विफलता मिली है. इससे यह साबित हो गया है कि दोनों अवसरवादी पार्टियों ने चुनाव जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि कुर्सी और सत्ता हथियाने के लिए लड़ा था. उन्होंने कहा कि इसी वजह से 6 जनवरी के बाद एक बार फिर 24 जनवरी को मेयर का चुनाव नहीं हो सका.

दिल्ली की जनता आहत है: अनिल चौधरी

अनिल चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुर्सी के लिए आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच मारपीट, बदसलूकी और सदन के हंगामें से दिल्ली की जनता आहत है. कांग्रेस पार्टी के स्टैंड को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि वह मेयर चुनाव प्रक्रिया से दूर रहेगी. बीजेपी और आप पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पार्टी दिल्ली नगर निगम में संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर मेयर चुनाव के दौरान जो प्रक्रिया अपना रही है, उससे सदन में लोकतंत्र की हत्या हुई है.

'दिल्ली के विकास से बीजेपी और आप का लेना-देना नहीं'

उन्होंने कहा कि दो बार सदन में मेयर चुनाव पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आम सहमति नहीं बनने से साफ हो गया है कि उनका दिल्ली के विकास और जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है. अनिल चौधरी ने कहा कि चुनाव होने के बाद निर्वाचित निकाय के बिना, एमसीडी को अधिकारियों की ओर से चलाया जा रहा है, जो एमसीडी के चुनाव कराने के उद्देश्य की कि एक नए निकाय को प्रशासन के नियंत्रण में लाने को बीजेपी और आम आदमी पार्टी की आपसी लड़ाई ने विफल कर दिया है.

अनिल चौधरी बोले- आप प्रभार लेने को लेकर अनिश्चत

आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने एमसीडी चुनाव में आप को स्पष्ट जनादेश दिया था, फिर भी वह दिल्ली नगर निगम का औपचारिक प्रभार लेने को लेकर इतनी अनिश्चत है, क्योंकि वह अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पाएगी. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षदों ने गुंडागर्दी की, वहीं आम आदमी पार्टी ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ कर ऐसा वातावरण बनाया कि पीठासीन अधिकारी सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के लिए मजबूर हो जाए.

केजरीवाल सरकार पर कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा और पानी लगातार खराब हो रही है, क्योंकि केजरीवाल सरकार पिछले 8 सालों में इस खतरे से निपटने में बुरी तरह विफल रही है. एमसीडी सदन में लगातार दूसरी बार हंगामा करके केजरीवाल सरकार की विफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है. आप पर तंज कसते हुए अनिल चौधरी ने कहा कि यदि एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी अपने प्रभार की औपचारिकताओं को पूरा कर लेती है तो दिल्ली को समस्याओं से और अधिक जूझना पड़ेगा.

'कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान नहीं हुआ था बीजेपी से टकराव'

अनिल चौधरी ने दिल्ली में कांग्रेस के शासनकाल का हवाला देते हुए कहा कि जब उनकी पार्टी सत्ता में थी और बीजेपी ने एमसीडी चुनाव जीत कर नगर निगम की कमान संभाली थी, तब कांग्रेस की ओर से कोई टकराव नहीं हुआ था, क्योंकि दिल्ली में शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की मुख्य चिंता लोगों की सेवा करना थी. दिल्ली के लोगों के हित और उनको लाभ पहुंचाने के लिए कांग्रेस की सोच सुशासन देने की थी.

आप को आरोपों का भी कांग्रेस ने दिया जवाब

वहीं आम आदमी पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस की बीजेपी के साथ हुई डील की वजह से चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं ले रही है और सदन से वॉक आउट कर जा रही है. इसे लेकर दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता अनुज आत्रे ने कहा कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. पार्टी के पार्षद दोनों पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ कर जीते हैं और दोनो ही पार्टियों से उनकी विचारधारा नहीं मिलती है. इसलिए ये सरासर गलत है कि बीजेपी के सपोर्ट में कांग्रेस मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है.

यह भी पढ़ें- MCD Mayor Election: एमसीडी मेयर चुनाव को लेकर AAP का तीखा हमला, मनीष सिसोदिया बोले- 'BJP अब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, काजोल संग दिए राज-सिमरन जैसे पोज
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, कही दिल की बात
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
Embed widget