MCD Mayor Election: एमसीडी मेयर चुनाव का मुद्द लेकर AAP पहुंची सुप्रीम कोर्ट, अनिल चौधरी बोले- ये राजनीतिक स्टंट
दिल्ली (Delhi) कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी (Anil Chaudhary) ने कहा कि छह और 24 जनवरी को एमसीडी के मेयर का चुनाव नहीं हो सका, इसके लिए बीजेपी के साथ आम आदमी पार्टी पूरी तरह से जिम्मेदार है.

Anil Chaudhary Targets AAP: दिल्ली (Delhi) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने एमसीडी (MCD) मेयर चुनाव को लेकर कहा कि दिल्ली नगर निगम की दोनों बैठकों में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के निगम पार्षदों ने बीजेपी (BJP) के साथ मिल कर गुंडा गर्दी कर हंगामा किया. महापौर, डिप्टी मेयर और छह स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव की दो बार प्रक्रिया को रद्द कराने के बाद आम आदमी पार्टी अब जनता का ध्यान भटकाने को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का रुख करना, केवल राजनीतिक स्टंट है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम के छह और 24 जनवरी की बैठकों में मेयर का चुनाव नहीं हो सका, जिसके लिए बीजेपी के साथ आम आदमी पार्टी पूरी तरह से जिम्मेदार है. अनिल कुमार ने कहा कि महापौर और निगम की सत्ता में निर्वाचित निकाय न होना नागरिक प्रशासन पर एक गंभीर प्रहार है, लेकिन सत्ता की भूखी आम आदमी पार्टी और भाजपा के राजनेताओं को लोगों के हितों के बारे में चिंता नहीं है. उन्होंने कहा कि कुर्सी के लिए आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच मारपीट, बदसलूकी और सदन के हंगामें से दिल्ली की जनता आहत है.
सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है एमसीडी मेयर चुनाव का मामला
गौरतलब है कि एमसीडी के मेयर के चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. आम आदमी पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट से समयबद्ध तरीके से मेयर का चुनाव कराने का आदेश देने की मांग की है. शैली ओबेरॉय की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है.
2 महीने चलेगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
इससे पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के हजारों कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. साथ ही डोर-टू-डोर अभियान में सभी 280 ब्लॉकों और जिलों में गुरुवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में भाग लिया. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2 महीने चलेगा. इसे लेकर अनिल चौधरी ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दिल्ली में 13,000 से अधिक बूथों चलेगा और सभी ब्लॉकों और जिलों को कवर करेगा.
यह भी पढ़ें- Jamia University: कल जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की क्लासेज रहेंगी सस्पेंड, जानें- क्या है वजह?
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























