एक्सप्लोरर

MCD News: एमसीडी ने ग्रामीणों से हाउस टैक्स लेने का फैसला किया रद्द, कांग्रेस नेता बोले- 'वसूला गया टैक्स ब्याज के साथ करें वापस'

MCD House Tax Collection: दिल्ली बीजेपी वीरेंद्र सचदेवा का दावा है कि टैक्स वसूली का मसला उठाने के बाद दिल्ली सरकार ने रिहायशी संपत्तियों को हाउस टैक्स से बाहर करने का निर्णय लिया. 

Delhi News: दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD) की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय (Sheely Oberoi) ने सोमवार को दिल्ली देहात के रिहायशी ग्रामीण इलाकों के लोगों को हाउस टैक्स (MCD House Tax) से राहत देने की घोषणा की. मेयर की ओर से इस एलान के बाद दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे पार्टी के दबाव में लिया गया फैसला करार देते हुए इसका क्रेडिट लेते हुए दिखाई दी. दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही ग्रामीणों के हित की बात करती आई है और आज उन्हीं के दबाव के कारण दिल्ली नगर निगम ने ग्रामीण क्षेत्रो में पड़ने वाले रिहायशी संपत्तियों को हाउस टैक्स से बाहर करने का निर्णय लिया.

सभी राजनीतिक दल कर रहे श्रेय लेने की कोशिश

ग्रामीणों को राहत देने का निर्णय चाहे जिस वजह से लिया गया हो, लेकिन हकीकत यह है कि दिल्ली के सभी राजनीतिक दल इसका श्रेय लेने की कोशिश कर, अपनी राजनीतिक रोटियों को सेंकने में लगे हैं. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस दिल्ली देहात के लोगों से हाउस टैक्स न लेने की मांग करती आई है. कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों द्वारा पूर्व में किए गए हाउस टैक्स के भुगतान को ब्याज सहित वापसी की मांग उठाई है.

कांग्रेस ने दी थी आंदोलन की चेतावनी: कोचर

कांग्रेस (Congress) नेता और एमसीडी के पूर्व नेता सदन जितेंद्र कुमार कोचर ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस द्वारा दिल्ली के गांवों पर अनैतिक रूप से हाउस टैक्स लगाने को वापस लिए जाने की बार-बार मांग के बाद आखिरकार एमसीडी को लाल डोरा और विस्तारित लाल डोरा सहित दिल्ली के गांवों पर हाउस टैक्स लगाने के फैसले को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा. उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने 15 अक्टूबर, 2023 को बवाना में हुई प्रतिज्ञा रैली में हज़ारों की संख्या में ग्रामीणों के साथ यह मांग की थी कि एमसीडी, ग्रामीण क्षेत्रों में हाउस टैक्स लगाने के आदेश को तुरंत वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी दिल्ली में बड़ा आंदोलन करेगी. जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के दवाब में आकर दिल्ली नगर निगम ने यह घोषणा की है कि भविष्य में दिल्ली के गांव, लाल डोरा और गांवों के विस्तारित क्षेत्र के किसी से भी हाउस टैक्स नही लिया जाऐगा. जबकि कांग्रेस पार्टी के निगम पार्षद भी निगम की बैठकों में ग्रामीण क्षेत्रों में हाउस टैक्स निरस्त करने की माँग समय समय पर करते रहे हैं.

दिल्ली देहात की समस्या से आप-बीजेपी को कोई मतलब नहीं

कोचर ने यह भी मांग की कि जिन ग्रामीणों ने पहले ही एमसीडी को हाउस टैक्स का भुगतान कर दिया है, उन्हें उनके द्वारा भुगतान किया गया टैक्स ब्याज सहित वापस किया जाना चाहिए. उन्होंने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दलों को गांवों के लोगों सहित दिल्ली वालों की समस्याओं से कोई सरोकार नही है. दिल्लीवासियों के हकों की लड़ाई के लिए कांग्रेस पार्टी ने जवाब दो-हिसाब दो अभियान चलाया हुआ है. जिसके तहत पार्टी ने दिल्ली के सभी 360 गांवों को एक मंच पर एकजुट करके ग्रामीण पर लगे हाउस टैक्स का जोरदार विरोध करने की चेतावनी दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raghav Chadha Security: राघव चड्ढा को Z+ सिक्योरिटी पर सियासत, सौरभ भारद्वाज बोले- BJP इतनी ज्यादा बेताब है कि...
राघव चड्ढा को Z+ सिक्योरिटी पर सियासत, सौरभ भारद्वाज बोले- BJP इतनी ज्यादा बेताब है कि...
Raghav Chadha Security: पंजाब सरकार से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका, सुरक्षा ली वापस
पंजाब सरकार से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका, सुरक्षा ली वापस
अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे
अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे
Delhi News: प्रेमी की शादी रोकने के लिए होने वाली दुल्हन पर किया एसिड अटैक, आरोपी महिला गिरफ्तार
दिल्ली: प्रेमी की शादी रोकने के लिए होने वाली दुल्हन पर किया एसिड अटैक, आरोपी महिला गिरफ्तार

वीडियोज

Kasba Singhai Kheri Viral Fight: मधुरिमा और विशाल की तकरार सुर्खियों में
होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वॉर के लिए ईरान को अब हथियार नहीं देगा चीन', ट्रंप के दावे के बीच रूस ने तेहरान को दिया बड़ा ऑफर
'वॉर के लिए ईरान को अब हथियार नहीं देगा चीन', ट्रंप के दावे के बीच रूस ने तेहरान को दिया बड़ा ऑफर
'सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम…', बिहार के नए CM पर प्रशांत किशोर की दो टूक
'सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम…', बिहार के नए CM पर प्रशांत किशोर की दो टूक
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
क्या है Emergency SOS फीचर? जानिए कैसे मुश्किल समय में आता है काम और क्या है फोन में सेटअप का तरीका
क्या है Emergency SOS फीचर? जानिए कैसे मुश्किल समय में आता है काम और क्या है फोन में सेटअप का तरीका
Balcony Pigeon Control Tips: आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
Embed widget