एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का चौंकाने वाला बयान, कहा- 'मैं छिपाना जानता तो...'

Manish Tewari News: आतंकवाद के खिलाफ विदेशों में अपनी बात रखने के बाद कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी वापस आए थे तब उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी.

Manish Tewari On Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद आतंकवाद के खिलाफ दुनियाभर के देशों को संदेश देने के लिए भारत से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरे पर गया था, इसमें चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी शामिल रहे थे. आतंकवाद को लेकर विदेशों में अपनी बात रखने के बाद वहां से जब मनीष तिवारी वापस आए तब उन्होंने दूसरे सदस्यों के साथ पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी.

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मनीष तिवारी को लेकर सियासी अटकलें लगाई भी जा रही हैं. इसी बीच उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''मैं छिपाना जानता तो जग मुझे साधु समझता, शत्रु मेरा बन गया है, छल-रहित व्यवहार मेरा.''

आतंकवाद को लेकर मनीष तिवारी ने क्या कहा था?

इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोटो शेयर कर कुछ जानकारी साझा करते हुए लिखा, ''मैंने 1980 के दशक के मध्य में पंजाब में हिंसक उग्रवाद, अलगाववाद और आतंकवाद के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई की अग्रिम पंक्ति में अपनी राजनीतिक शुरुआत की थी, जब आप इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थे कि आप सुबह बाहर जाएंगे तो शाम को वापस भी आएंगे या नहीं. यही हमारी पहचान है.

उन्होंने आग कहा था, ''1980 से 1995 के बीच पंजाब में आतंकवादियों के हाथों 30,000 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें हमारे अपने परिजन भी शामिल थे. पाकिस्तान द्वारा प्रशिक्षित, संसाधनयुक्त और हथियारबंद आतंकवादी. हमारे लिए पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद कोई गूढ़ अकादमिक चर्चा नहीं बल्कि अस्तित्वगत चुनौती है. इसलिए यह एक तरह से यह भी था कि हम पाकिस्तान की धोखेबाजी को उजागर करने में अपनी भूमिका निभाते, जैसा कि हमने पिछले 45 वर्षों में किया है.''

चार देशों की यात्रा पर गए थे मनीष तिवारी 

चार देशों की यात्रा पूरी करने के बाद कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत लौटे थे तो उन्होंने बताया कि दुनिया को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ने कहा था, ''सभी प्रतिनिधिमंडल जो विदेश दौरे पर गए और वहां उन्होंने अपने समकक्षों से बात की. उन्होंने दुनिया को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है, जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है.

उन्होंने आगे कहा था, ''पाकिस्तान न केवल दक्षिण एशिया में अस्थिरता को बढ़ावा देता है, बल्कि वैश्विक स्तर पर अशांति का एक प्रमुख स्रोत भी है. हम जितने भी देशों में गए हैं, वहां इस बात को रखने में सफल रहे हैं.'' 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सदन में बहस, जेपी नड्डा बोले- 'हम नेहरू को बदनाम नहीं करना चाहते... राष्ट्रगीत को सम्मान दिलाना है'
वंदे मातरम पर सदन में बहस, जेपी नड्डा बोले- 'हम नेहरू को बदनाम नहीं करना चाहते... राष्ट्रगीत को सम्मान दिलाना है'
'बात-बात पे साहेब FIR करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना', नेहा सिंह राठौर ने किस पर कसा तंज?
'बात-बात पे साहेब FIR करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना', नेहा सिंह राठौर ने किस पर कसा तंज?
अमेरिका के बाद अब किस देश ने भारत पर लगा दिया 50 फीसदी टैरिफ, जानें कब से होगा लागू
अमेरिका के बाद अब किस देश ने भारत पर लगा दिया 50 फीसदी टैरिफ, जानें कब से होगा लागू
टी20 इंटरनेशनल में गिल से बेहतर संजू का रिकॉर्ड, फिर भी सैमसन बाहर क्यों?
टी20 इंटरनेशनल में गिल से बेहतर संजू का रिकॉर्ड, फिर भी सैमसन बाहर क्यों?

वीडियोज

8 तोला सोने की चेन, करोड़ों की संपत्ति, हुमायूं कबीर की नेट वर्थ आपको देगी झटका |ABPLIVE
Rahul Gandhi ने SIR पर BJP और RSS को जमकर सुनाया, Lok Sabha में नेता प्रतीपक्ष की स्पीच कैसी लगी ?
T20 World Cup से पहले बड़ा झटका — Jio Hotstar की $3 Billion की Deal खत्म |Paisa Live
Delhi Crime: जेजे कॉलोनी में नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या... | Delhi Case | abp News
Goa Night Club: गोवा नाइट क्लब के मालिक थाईलैंड से कब लाए जाएंगे भारत? | abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर सदन में बहस, जेपी नड्डा बोले- 'हम नेहरू को बदनाम नहीं करना चाहते... राष्ट्रगीत को सम्मान दिलाना है'
वंदे मातरम पर सदन में बहस, जेपी नड्डा बोले- 'हम नेहरू को बदनाम नहीं करना चाहते... राष्ट्रगीत को सम्मान दिलाना है'
'बात-बात पे साहेब FIR करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना', नेहा सिंह राठौर ने किस पर कसा तंज?
'बात-बात पे साहेब FIR करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना', नेहा सिंह राठौर ने किस पर कसा तंज?
अमेरिका के बाद अब किस देश ने भारत पर लगा दिया 50 फीसदी टैरिफ, जानें कब से होगा लागू
अमेरिका के बाद अब किस देश ने भारत पर लगा दिया 50 फीसदी टैरिफ, जानें कब से होगा लागू
टी20 इंटरनेशनल में गिल से बेहतर संजू का रिकॉर्ड, फिर भी सैमसन बाहर क्यों?
टी20 इंटरनेशनल में गिल से बेहतर संजू का रिकॉर्ड, फिर भी सैमसन बाहर क्यों?
गौरव खन्ना पर फरहाना भट्ट के कमेंट से खफा हैं बिग बॉस 19 विनर के पिता, बोले- 'मैं होता तो थप्पड़ मार देता'
गौरव खन्ना पर फरहाना भट्ट के कमेंट से खफा हैं बिग बॉस 19 विनर के पिता, बोले- 'मैं तो थप्पड़ मार देता'
असिस्टेंट सर्जन भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, 2 लाख मिलेगी सैलरी; भरे जाएंगे 1100 पद
असिस्टेंट सर्जन भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, 2 लाख मिलेगी सैलरी; भरे जाएंगे 1100 पद
Height Loss Causes: किन लोगों की हाइट अचानक रह जाती है कम, किस दिक्कत की वजह से होता है ऐसा?
किन लोगों की हाइट अचानक रह जाती है कम, किस दिक्कत की वजह से होता है ऐसा?
यूपी-महाराष्ट्र में आधार कार्ड से बनवाया बर्थ सर्टिफिकेट क्या हो जाएगा कैंसिल, जानें अब आप क्या करें?
यूपी-महाराष्ट्र में आधार कार्ड से बनवाया बर्थ सर्टिफिकेट क्या हो जाएगा कैंसिल, जानें अब आप क्या करें?
Embed widget