एक्सप्लोरर

Mahakumbh Stampede: कुंभ में भगदड़ मचने पर मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज ने जताया दुख, योगी सरकार पर उठाए सवाल

Mahakumbh Stampede 2025 News: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया ने प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने पर दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि यह आहत करने वाली घटना है. ईश्वर सबकी रक्षा करे.

Prayagraj Mahakumbh Stampede : आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और जंगपुरा क्षेत्र से प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि यह दुखद खबर बेहद आहत करने वाली है. ईश्वर सबकी रक्षा करे. 

प्रयागराज महाकुंभ में 29 जनवरी की रात भगदड़ मचने पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी दुख जताया है. उन्होंने कहा, "दिल्ली में राजनीतिक प्रचार करने के बजाय यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को कुंभ की व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए अपने राज्य में होना चाहिए. यह बहुत ही दुखद है कि प्रयागराज में तीर्थयात्रियों को भगदड़ जैसी स्थिति से गुजरना पड़ रहा है."

अखाड़ा परिषद ने अमृत स्नान में शामिल होने का लिया फैसला 

दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ में 29 जनवरी की रात 1 बजे भगदड़ मचने की घटना हुई. सूत्रों के मुताबिक हादसे में 10 लोगों के मरने की सूचना है. चश्मदीदों का दावा है कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं.

इस बीच प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद अखाड़ा परिषद ने मौनी अमावस्या के दिन फैसला किया है कि अमृत स्नान होगा. उसमें परिषद के लोग भी शामिल होंगे. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि भगदड़ की वजह से सुबह के समय उनका मन दुखी था. अब फैसला लिया गया है कि जब प्रशासन सही समय स्नान के लिए तय करेगा. सभी अमृत स्नान करेंगे. 

जो जहां हैं, वहीं रहें- रवींद्र पुरी  

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि हमने दुनिया भर के लोगों से आह्वान किया था कि सभी अमृत स्नान में आएं और इस महाकुंभ के साक्षी बनें. सभी ने हमारी अपील मानी थी, लेकिन हादसे की वजह से काफी आहत हूं. उन्होंने सभी से अपील की है कि प्रयागराज में जो जहां हैं वहीं रहें. बुधवार (29 जनवरी) का हमारे लिए बहुत ही कष्ट और दुख का है.

मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान से पहले मची भगदड़ को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है. उन्होंने केंद्र की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है.

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी की आहट के बीच 5 डिग्री से ज्यादा गिरा पारा, फिर होगी कड़ाके ठंड और बारिश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पैंट खोलकर धर्म देखा और...', मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
'पैंट खोलकर धर्म देखा और मार डाला', मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे, रूसी राष्ट्रपति ने नजरअंदाज किया, पाकिस्तानी PM की वायरल वीडियो की सच्चाई क्या?
क्या पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे शहबाज? पाकिस्तानी PM के वायरल वीडियो का क्या है सच
January 2026 Hollywood Release: साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ
साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार

वीडियोज

Triumph Thruxton 400 Review | Auto Live #triumph
Royal Enfield Goan Classic 350 Review | Auto Live #royalenfield
Hero Glamour X First Ride Review | Auto Live #herobikes #heroglamour
जानलेवा बॉयफ्रेंड की दिलरूबा !
Toyota Land Cruiser 300 GR-S India review | Auto Live #toyota

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पैंट खोलकर धर्म देखा और...', मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
'पैंट खोलकर धर्म देखा और मार डाला', मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे, रूसी राष्ट्रपति ने नजरअंदाज किया, पाकिस्तानी PM की वायरल वीडियो की सच्चाई क्या?
क्या पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे शहबाज? पाकिस्तानी PM के वायरल वीडियो का क्या है सच
January 2026 Hollywood Release: साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ
साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स
हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स
क्या अब भी करवा सकते हैं लोक अदालत के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या है प्रोसेस?
क्या अब भी करवा सकते हैं लोक अदालत के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या है प्रोसेस?
हर महीने होने वाले पीरियड पेन को करें दूर, आजमाएं ये आसान देसी इलाज
हर महीने होने वाले पीरियड पेन को करें दूर, आजमाएं ये आसान देसी इलाज
Embed widget