एक्सप्लोरर

Delhi Crime: किन्नर के बेटे को बीच बाजार गोली मार हत्या, बेखौफ हत्यारा मौके से फरार, वीडियो पोस्ट कर दी ये धमकी

Delhi Murder: मृतक युवक की पहचान राज के रूप में हुई है. वह काली बस्ती में अपनी किन्नर मां के साथ रहता था. उसे एक किन्नर ने 4 साल की उम्र में गोद लिया था.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधियों का हौंसला इतना बुलंद है कि वो छिटपुट झगड़े को लेकर किसी की जान लेने से भी परहेज नहीं कर रहे. दिल्ली के उत्तम नगर थाना इलाके में 19 साल के युवक की सरेराह बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद हत्यारों ने लोगों को धमकी भी दी कि अगर किसी ने उनके या उनके घर के बारे में पुलिस को कुछ बताया तो अगला नंबर उसी का होगा. मृतक युवक की पहचान राज (19) के रूप में हुई है. वह काली बस्ती में अपनी किन्नर मां के साथ रहता था. उसे किन्नर समाज की एक किन्नर ने 4 साल की उम्र में गोद लिया था.

 बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की हत्या

जानकारी के मुताबिक राज बहुत ही नेक और मिलनसार स्वभाव का युवक था. फिलहाल वह पढ़ाई छोड़ कर ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रहा था. बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम वह किसी काम से घर के पास स्थित बाजार गया था, जहां कुछ लोग झगड़ा कर रहे रहे थे. राज और वहां मौजूद एक महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने झगड़ा खत्म करने की बजाय पिस्तौल निकाल कर राज को दो गोलियां दाग दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हत्यारों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वो कह रहे हैं कि अगर उनके बारे में किसी ने भी पुलिस को कुछ बताया तो उनका अगला शिकार वे होंगे. इस दौरान उन्होंने किन्नर समुदाय को काफी भद्दी गालियां भी दी.

राज को किन्नर मां ने लिया था गोद

राज की हत्या के बाद से उसकी किन्नर मां का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं वो हत्यारों की धमकी से काफी डरी हुई है. उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि जिसे उन्होंने चार साल की उम्र में गोद लेकर पाला और बड़ा किया वह अब इस दुनिया मे नहीं है. उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि राज जैसे सीधे लड़के की कैसे हत्या कर सकता है. आसपास के लोगों का भी कहना है कि राज एक बहुत ही अच्छा लड़का है.

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

इस मामले को लेकर किन्नर समुदाय में पुलिस के रवैये को लेकर काफी नाराजगी है. उनका आरोप है कि 24 घंटों से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस मौके पर आई और न ही इस मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. उनकी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों को सख्त सजा दे. फिलहाल किन्नरों में रोष के साथ हत्यारों की धमकी की वजह से डर का माहौल भी बना हुआ है.

Nirbhaya Case: निर्भया केस की 11वीं बरसी पर मालीवाल बोलीं- 'बीते दशक में कुछ नहीं बदला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में सरकार बनते ही फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प, ये वजह आई सामने
मणिपुर में सरकार बनते ही फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प, ये वजह आई सामने
एक बार फिर बढ़ीं यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें, शादीशुदा महिला ने लगाए गंभीर आरोप
एक बार फिर बढ़ीं यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें, शादीशुदा महिला ने लगाए गंभीर आरोप
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, लिखा- प्यार में चमकिए
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, लिखा- प्यार में चमकिए

वीडियोज

PM Modi Speech In Rajya Sabha: लोकसभा में हुई घटना पर PM ने Congress को दिया जवाब | Parliament
PM Modi Speech In Rajya Sabha: 'देश के गरीबों को सलाम.. Congress के लिए गरीबों ने' | Parliament
PM Modi Speech In Rajya Sabha: 'देश के सामने चुनौतियां क्यों ना हों, 140 करोड़ समाधान हमारे पास है'
संसद में घमासान..कौन कर रहा जनता का नुकसान? | Rahul Gandhi | PM Modi
Khabar Gawah Hai: संसद में घमासान..कौन कर रहा जनता का नुकसान? | Congress Vs BJP | Megha Prasad |ABP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में सरकार बनते ही फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प, ये वजह आई सामने
मणिपुर में सरकार बनते ही फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प, ये वजह आई सामने
एक बार फिर बढ़ीं यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें, शादीशुदा महिला ने लगाए गंभीर आरोप
एक बार फिर बढ़ीं यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें, शादीशुदा महिला ने लगाए गंभीर आरोप
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, लिखा- प्यार में चमकिए
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, लिखा- प्यार में चमकिए
श्रीलंका ने माना पाकिस्तान का फैसला गलत, भारत से नहीं खेलने पर दिया बाद बयान; जानें क्या कहा
श्रीलंका ने माना पाकिस्तान का फैसला गलत, भारत से नहीं खेलने पर दिया बाद बयान; जानें क्या कहा
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
Newborn Constipation: न्यूबॉर्न बेबी में भी होती है कब्ज की शिकायत, जानें इन्हें पहचानने के तरीके
न्यूबॉर्न बेबी में भी होती है कब्ज की शिकायत, जानें इन्हें पहचानने के तरीके
पीएम मोदी किसी देश में एक भी कदम न रखें तो कैसे साइन होती है कोई डील, क्या है इसका तरीका?
पीएम मोदी किसी देश में एक भी कदम न रखें तो कैसे साइन होती है कोई डील, क्या है इसका तरीका?
Embed widget