Delhi: राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते तक एमसीडी का बुलडोजर खूब चला. दक्षिणी दिल्ली से लेकर उत्तरी दिल्ली तक अवैध निर्माण पर बुलोडजर को लेकर काफी हो हंगामा भी हुआ. कहीं लोगों ने खुद अतिक्रमण हटा लिए तो कहीं नेताओं ने एमसीडी के एक्शन में बाधा डालने की कोशिश की, जिसको लेकर कई नेताओं को जेल तक जाना पड़ा.
हालांकि फिलहाल एमसीडी के अतिक्रिमण हटाओ मिशन का पहला चरण पूरा हो चुका है. शाहीन बाग, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, करोल बाग, ख्याला और लोधी कॉलोनी सहित दिल्ली के कई हिस्सों में तीनों नगर निगमों द्वारा अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अवैध निर्माणों को तोड़ा जा रहा है. एमसीडी बुलडोजर का पहिया फिलहाल थम गया है लेकिन सियासत अब भी फुल एक्शन में है.
सीएम केजरीवाल ने आज बुलाई बैठकदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज आम आदमी पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है. सुबह 11 बजे सीएम आवास पर ये मीटिंग होगी. जिसमें अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर बीजेपी का मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा होगी. पहले यह बैठक शनिवार को होनी थी लेकिन मुंडका इलाके में एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था.
हालांकि इस सिलसिले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहले ही गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर बुलडोजर अभियान रोकने की अपील की थी. सिसोदिया ने दावा किया है कि तीनों नगर निगम मिलकर 63 लाख घरों पर बुलडोजर चलाने की योजना बना रहे हैं. ऐसे में केजरीवाल विधायकों से मिलकर आगे की रणनीति बनाएंगे ताकि दोबारा एमसीडी का एक्शन शुरू हो तो उससे निपटा जा सके.
यह भी पढ़ें:
Fire Safety Tips: गर्मियों में आखिर क्यों बढ़ जाती हैं आग लगने की घटनाएं? इन उपाय के साथ रोकें हादसे
