आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं. सियासी कॉरिडोर में उनको लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि क्या राघव चड्ढा कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं? इस पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने दिलचस्प जवाब दिया.

Continues below advertisement

अलका लांबा ने क्या कहा?

अलका लांबा ने कहा कि AAP के 'दोनों' राज्यसभा सांसद राज्यसभा कार्यकाल रहने तक AAP में ही बने रहेंगे. बाद में दोनों भाजपा में शामिल होंगे. अलका लांबा ने 'दोनों राज्यसभा' सांसद कहा. उनके दावे के मुताबिक, दूसरा राज्यसभा सांसद कौन है, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया. 

राघव चड्ढा के बयान पर AAP नेताओं का पलटवार, अब आतिशी बोलीं, 'आज देश में हर व्यक्ति...'

Continues below advertisement

एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "क्या राघव चड्ढा कांग्रेस जॉइन करने वाले है ? क्योंकि दिल्ली में कांग्रेस के पास शिला दीक्षित के बाद कोई भी बड़ा चेहरा नहीं है जो दिल्ली को रिप्रेजेंट करे? और आने वाले वक्त में अगर दिल्ली से CM फेस के लिए कांग्रेस 'राघव चड्ढा' पर दांव लगाये तो कामयाब भी हो सकती है! क्या लगता है ? क्या कांग्रेस जॉइन करने वाले है राघव?" इसी पोस्ट पर अलका लांबा ने रिप्लाई किया. 

अशोक मित्तल को आप ने दी उपनेता की जिम्मेदारी

पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से पार्टी ने उच्च सदन में उपनेता का पद वापस ले लिया और इसी राज्य से राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल को ये जिम्मेदारी दे दी.

राघव चड्ढा ने जारी किया वीडियो मैसेज

पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने एक वीडियो मैसेज जारी किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने जब संसद में बोलने का मौका मिलता है तो वो जनता से जुड़े मुद्दे को उठाते हैं. उन्होंने कहा कि जो मुद्दे उठाए उसे देश के लोगों को फायदा हुआ लेकिन आम आदमी पार्टी को इससे क्या नुकसान हुआ. 

राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है...'