एक्सप्लोरर

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस से पहले जामा मस्जिद की सीढ़ियां हुई तिरंगामय, मुस्लिम बच्चियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Independence Day 2025: दिल्ली बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने जामा मस्जिद से तिरंगा यात्रा निकाली. इस यात्रा में जोश और आजादी के नगमों की गूंजी. इसमें मुस्लिम समाज के लोग, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए.

दिल्ली में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता की मिसाल पेश करते हुए बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने मशहूर जामा मस्जिद से मुस्लिम समाज के सैकड़ों नागरिकों के साथ पूरे जोश और उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत जामा मस्जिद की सीढ़ियों से हुई. जिसमें भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग शामिल हुए.

सभी के हाथों में लहराता तिरंगा और आंखों में देशप्रेम की चमक थी और लबों पर आजादी के जश्न के नगमे थे. इस दौरान जामा मस्जिद से लाल किले तक जाने वाले रास्तों पर 'भारत माता की जय’, वंदे मातरम्’ और ‘हिन्दुस्तान ज़िन्दाबाद’ के नारों से गूंज उठे और तिरंगे की शान में लोगों ने माहौल को देशप्रेम के रंग में रंग दिया.

हर धर्म से ऊपर भारत राष्ट्र है और रहेगा- वीरेंद्र सचदेवा

इस यात्रा का नेतृत्व दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए सचदेवा ने कहा कि आज जामा मस्जिद से लाल किले तक की इस तिरंगा यात्रा से हमने एक संदेश देने का प्रयास किया है. इस यात्रा के दाैरान उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद से शुरू होकर लोकतंत्र के प्रतिक लाल किला तक निकाली.

सचदेवा ने कहा कि हमने संदेश दिया है कि किसी भी धर्म से ऊपर भारत राष्ट्र है और हमेशा रहेगा. जिस प्रकार से हमारे मुसलमान भाई बहनों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपना स्नेह दिखाया वह एक मिसाल है.

उन्होंने बताया कि बीजेपी की ओर से दिल्ली में तिरंगा यात्रा पिछले चार दिनों से चल रही है और बुधवार को इसका आखिरी दिन था. दिल्ली के सभी 256 मंडलों में से बचे हुए कुल 52 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं.

बीजेपी नेता ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में शामिल मुस्लिम बच्चियां जो मदरसे में पढ़ाई करती हैं, लेकिन इस यात्रा में अपने हाथों में तिरंगा और गले में तिरंगे का पटका पहनकर शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा हमारी पहचान है, हमारी एकता और हमारे भारत की आन-बान-शान है.

जामा मस्जिद के लाेगाें के लिए ऐतिहासिक दिन- आतिफ राशिद

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष आतिफ राशिद ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि आज जामा मस्जिद इलाके के लिए ऐतिहासिक दिन है, जब इतनी भारी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे तिरंगा हाथों में लिए अपना देश प्रेम जाहिर कर रहे हैं. हमारे लिए हमारा देश प्सबसे पहले है. देशप्रेम किसी एक धर्म की नहीं बल्कि हर हिंदुस्तानी के दिल की आवाज है.

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में सभी कौमों के लोगों का योगदान था और इसलिए आज भी हम सब देशवासी उन सभी उन शहीदों के बलिदान को मिलकर याद करते हैं. ऐसे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में ही संभव हो सका है, जो वास्तव में सबका साथ सबका विकास के लिए काम करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget