दिल्ली में सोमवार (15 जून) की दोपहर में अचनाक मौसम बदल गया. धूल भरी आंधी चली. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए बताया कि दिल्ली में 92 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. मौसम विभाग ने गरज और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया.

Continues below advertisement

IMD के मुताबिक पूरी राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी के बाद हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और 70-90 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. पालम में दोपहर 2.30 बजे हवा की रफ़्तार 92 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई. शहर के कई हिस्सों में  बारिश हुई भी है. इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर झमाझम बारिश हुई.

'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' की वजह से मौसम में बदलाव!

मौसम विशेषज्ञों ने इस अचानक बदलाव की वजह हिमालयी क्षेत्र में अभी चल रहे 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) को बताया है. उन्होंने कहा कि मंगलवार (16 जून) से इसका असर कम होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान फिर से बढ़ने की उम्मीद है. सुबह के समय भी शहर में हल्की बारिश हुई. IMD के अनुसार, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था.

Continues below advertisement

अगले 4-5 दिन तक मौसम में बना रहेगा बदलाव!

मौसम विभाग के मुताबिक 16 जून और 18-20 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से 60 किमी प्रति घंटा तक हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी राजस्थान में 19-21 जून के दौरान बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार (14 जून) को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.4 डिग्री कम था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक रविवार को दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 38.4 से 39.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. रिज का तापमान सबसे ज्यादा 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा था.

यमुना सफाई के लिए दिल्ली में महाअभियान, CM से सांसद तक 28 घाटों पर उतरे, हजारों ने किया श्रमदान