एक्सप्लोरर

Holi 2023 Celebration: देशभर में रंगों के त्योहार की धूम, जानें- किस राज्य में कैसे बनाई जाती है होली?

Holi 2023 India: होली का त्योहार चंद्र मास की पूर्णिमा के अंतिम दिन होता है. यह त्योहार वसंत की शुरुआत और बुराई पर अच्छाई की जीत के जश्न के तौर पर मनाया जाता है.

Holi 2023 Celebration News: देशभर में आज यानी बुधवार को होली (Holi) का त्योहार पूरे जोश-ओ- खरोश के साथ मनाया जा रहा है. सड़कों पर होली के गुलाल का गुबार नजर आ रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों  से आ रही मनमोहक तस्वीरें सामने आ रही है. लोग पूरी तरह से होली उत्साह से सराबोर नजर आ रहे हैं. आइए अब जानते हैं कि देश में कहां-कहां और कैसे मनाई जाती है होली. 

इस दिन मनाई जाती है होली

होली का त्योहार चंद्र मास की पूर्णिमा के अंतिम दिन मनाया जाता है. यह त्योहार वसंत की शुरुआत और बुराई पर अच्छाई की जीत के जश्न के तौर पर मनाया जाता है. लोग इस दिन दोस्तों और परिवार के सदस्यों पर रंग और गुलाल डालकर मनाते हैं. इस दिन देशभर के कई हिस्सों में विशाल जुलूस निकाले जाते हैं. लोग पारंपरिक तरीके से नाचते और गाते हैं और शानदार दावत देते हैं. यह त्योहार उत्तर प्रदेश के वृंदावन और मथुरा जैसे शहरों में बहुत ही भव्य और अनोखे तरीके से मनाया जाता है. होली के इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. 

लट्ठमार होली

भारत में होली का उत्सव सबसे भव्य तरीके से उत्तर प्रदेश के बरसाना, मथुरा और वृंदावन शहरों में मनाया जाता है. यहां महिलाएं मजाक में पुरुषों को लाठियों से मारती हैं. इस दौरान पुरुष अपनी रक्षा के लिए ढाल का प्रयोग करते हैं. गौरतलब है कि यहां इस परंपरा का उस वक्त से पालन किया जाता है, जब भगवान कृष्ण राधा और उसके दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए अपने दोस्तों के साथ बरसाना जाते थे. बताया जाता है कि श्री कृष्ण रंग लगाना और गोपियों को चिढ़ाना बहुत पसंद था. इस दौरान श्री कृष्ण और उनके साथियों की ओर से किए जाने वाले हंगामे से बौखलाकर, गोपियां कृष्ण और उनके गिरोह को मारने के लिए बांस की लठे उठाती थीं. तभी से ये परंपरा चली आ रही है. 

2. फूलों की होली

फूलों की होली फाल्गुन माह की एकादशी पर मनाई जाती है. इस दौरान बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन में ताजे फूलों की पंखुड़ियों के साथ कृष्ण भक्तों की ओर से बड़े उत्साह के साथ होली खेली जाती है. फूलों की होली के दौरान फूलों और खुशबू से भरे माहौल का नजारा बहुत ही मनमोहक होता है. 

3. हरियाणा में धुलंडी होली

हरियाणा में मनाई जाने वाली धुलंडी होली भाभी और देवर के बीच के बंधन के उत्सव के तौर मनाया जाता है. इस दौरान मजाक करने और एक-दूसरे को परेशान करने का नजारा देखने को मिलता है. इस मौके पर भाभियां अपने देवरों को झूठे गुस्से में घसीटते हैं. इसके साथ ही एक दूसरे को रंग लगाते हैं और पानी से भी एक दूसरे पर प्रहार करते हैं. 

4. राजस्थान में रॉयल होली

मेवाड़ राजपरिवार की ओर से रॉयल होली के उत्सव का आयोजन किया जाता है. इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में शाही घोड़े और बैंड के साथ परेड आयोजित की जाती है. 

5. पंजाब का होल्ला मोहल्ला

होली के मौके पर आनंदपुर साहिब में तीन दिवसीय उत्सव मनाया जाता है. इस दिन, मॉक कॉम्बैट आयोजित किए जाते हैं. इसके साथ ही यहां कविता और संगीत प्रतियोगिताएं भी होती है.

6. उत्तराखंड की कुमाऊंनी होली

कुमाऊं में रंगों का त्योहार संगीत के धुन पर मनाई जाती है. इस दौरान होली का त्योहार बेहद खुशी और नृत्य के साथ मनाया जाता है.

7. गोवा की शिग्मो होली

गोवा में होली का त्योहार बहुत खुशी के साथ मनाया जाता है. यहां लोग रंगों के साथ मस्ती करते हुए पारंपरिक संगीत और ताल पर जमकर डांस करते हैं.

8. महाराष्ट्र की रंग पंचमी

महाराष्ट्र में होली को रंग पंचमी के तौर पर मनाया जाता है. इस दौरान, महाराष्ट्र में लोग रंगों और पानी एक दूसरे पर फेंककर होली का त्योहार मनाते हैं. इससे एक दिन पहले बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर होलिका दहन किया जाता है. 

9. केरल की मंजल कुली

उत्तरी राज्यों के अलग, दक्षिण में लोग बेहद अलग तरीके से होली मनाते हैं. मंजल कुली कुदुम्बी और कोंकणी लोगों की ओर से मनाया जाता है. यह आम होली के मुकाबले थोड़ा  सादा होता है और इसे मंदिरों में मनाया जाता है है. जहां ग्रामीण लोक गीतों और हल्दी-आधारित पानी और रंगों के साथ होली मनाते हैं.

10. बिहार की फाल्गुन पूर्णिमा

बिहार में होली अच्छी फसल के अलावा होलिका और प्रहलाद की पौराणिक कथा के महत्व के याद करते हुए मनाया जाता है. फाल्गुन पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर यहां गाय के गोबर से बने उपले को होलिका के रूप में पेड़ की लकड़ी और ताजा फसल से अनाज डालकर अलाव जलाया जाता है. होली को बिहार में नए साल की शुरुआत के रूप में भी देखा जाता है. इसलिए लोग अपने जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि लाने के लिए अपने घरों को साफ करते हैं. घरों को सजाने के लिए रंगों के अलावा, बिहार में लोग मिट्टी का भी उपयोग करते हैं. 

11. तमिलनाडु की कामन पंडिगई

तमिलनाडु में होली का महत्व अलग है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह इस शुभ दिन है. इस दिन उनके श्रद्धेय भगवान कामदेव- प्रेम के देवता भगवान शिव द्वारा वापस लाए गए थे. रंग लगाने की सामान्य परंपरा के विपरीत, यहां लोग कामदेव को चंदन चढ़ाते हैं. इस विश्वास के साथ कि इससे उनका दर्द कम होगा. गीत गाए जाते हैं, जो कामदेव की पत्नी रति के दुख को दर्शाते हैं. जब वह भगवान शिव के क्रोध के कारण जलकर राख हो गई थी. 

12. मणिपुर की योसांग

अपने नाम के अनुरूप योसांग मणिपुर में अपनी तरह का होली है. यह पांच दिवसीय उत्सव मनाया जाता है. इस त्योहार की शुरुआत भगवान पाखंगबा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू होता है. सूरज ढलने के बाद लोग झोपड़ी जलाने के लिए इकट्ठा होते हैं और उसके बाद गांव के बच्चे चंदा लेने के लिए पड़ोस में जाते हैं. दूसरे और तीसरे दिन, स्थानीय बैंड मंदिरों में प्रदर्शन करते हैं, जबकि लड़कियां दान मांगती हैं. अंतिम दो दिन के दौरान वे रंगों और पानी से खेलते हैं.

ये भी पढ़ेंः Delhi Water Crisis: दिल्ली में क्यों हुई पानी की किल्लत? जल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Delhi News: दिल्ली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विशेष अभियान शुरू, सांसद बांसुरी स्वराज ने जारी किया नंबर
दिल्ली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विशेष अभियान शुरू, सांसद बांसुरी स्वराज ने जारी किया नंबर
अरविंद केजरीवाल से जज ने पूछा, 'आप क्या कहना चाहते हैं कि मैं राजनीतिक रूप से Biased हूं'
अरविंद केजरीवाल से जज ने पूछा, 'आप क्या कहना चाहते हैं कि मैं राजनीतिक रूप से Biased हूं'
आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल ने खुद की बहस, जज से बोले, '...ये आपका पक्षपात दिखाता है'
आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल ने खुद की बहस, जज से बोले, '...ये आपका पक्षपात दिखाता है'

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, उधर रूस उठाने जा रहा बड़ा कदम
इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, उधर रूस उठाने जा रहा बड़ा कदम
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget