एक्सप्लोरर

Delhi News: सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के थी खिलाफ

सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त की गई समिति तीन कृषि कानूनों को निरस्त नहीं करने के पक्ष में थी. इसके साथ ही समिति के सदस्य का दावा है कि 85 फीसदी से ज्यादा किसान संगठन कृषि कानूनों के पक्ष में थे.

Delhi News: सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई समिति तीनों कृषि कानूनों को पूरी तरह से निरस्त करने के पक्ष में नहीं थी. इतना ही नहीं समति ने निर्धारित मूल्य पर फसलों की खरीद का अधिकार राज्यों को देने और आवश्यक वस्तु कानून को खत्म करने का सुझाव भी दिया था. इस रिपोर्ट को 19 मार्च 2021 को सुप्रीम कोर्ट को सौंपा गया था लेकिन अब इसे सार्वजनिक कर दिया गया है. इस रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यों की समिति के एक सदस्य ने जारी किया है.

रिपोर्ट को सार्वजनिक जारी करते हुए पुणे के किसान नेता अनिल घनवट ने कहा कि उन्होंने समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट जारी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट को लिखा था. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिससे अब वह खुद इसे अपने दम पर जारी कर रहे हैं.

85.7 प्रतिशत किसान संगठन कृषि कानून के समर्थन में थे

घनवट ने कहा कि समिति की द्विपक्षीय बातचीत से पता चला था कि किसान आंदोलन कर रहे केवल 13.3 प्रतिशत किसान कानूनों के पक्ष में नहीं थे. 3.3 करोड़ से अधिक किसानों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 85.7 प्रतिशत किसान संगठनों ने कानूनों का समर्थन किया था.

वादे पूरे नहीं होने से नाराज़ किसान संगठन, 21 मार्च को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान

सुप्रीम कोर्ट की समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट में तीन कृषि कानूनों पर सिफारिशें थीं, जिसमें कई अन्य मुद्दों के अलावा किसानों को सरकारी मंडियों के बाहर निजी संस्थाओं को फसल बेचने की अनुमति दी गई थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए घनवट ने कहा कि समिति ने कानूनों में कई बदलावों का भी सुझाव दिया था, जिसमें राज्यों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) प्रणाली को कानूनी बनाने की स्वतंत्रता देना शामिल था.

स्वतंत्र भारत पार्टी के अध्यक्ष घनवट ने कहा कि रिपोर्ट की अब कोई प्रासंगिकता नहीं बची है. क्योंकि कानूनों को निरस्त कर दिया गया है, लेकिन इससे भविष्य में कृषि क्षेत्र के लिए नीतियां बनाने में मदद मिलेगी. घनवट ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले 40 यूनियनों को बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कोई सबमिशन नहीं किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामूला सांसद रशीद इंजीनियर को अंतरिम जमानत, पिता की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए राहत
बारामूला सांसद रशीद इंजीनियर को अंतरिम जमानत, पिता की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए राहत
AAP नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'उसने BJP में शामिल होने से...'
AAP नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'उसने BJP में शामिल होने से...'
Delhi News: पीएम मोदी की अपील पर शुरू हुआ 'मेट्रो मंडे', CM रेखा गुप्ता ने मेट्रो और बस से किया सफर
दिल्ली: PM मोदी की अपील पर शुरू हुआ 'मेट्रो मंडे', CM रेखा गुप्ता ने मेट्रो और बस से किया सफर
जेल में बंद इंजीनियर राशिद के पिता का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए HC से मिली जमानत
जेल में बंद इंजीनियर राशिद के पिता का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए HC से मिली जमानत

वीडियोज

Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)
hopal Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में पुलिस ने की बड़ी चूक | SIT | Latest News
Bhopal Twisha Sharma Case: ससुराल वालों पर माता-पिता का गंभीर आरोप | Model | SIT | Breaking
Petrol Diesel Price Hike: भारत में फिर महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? | PM Modi Appeal | CNG

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिलाओं को 3000 रुपये महीना, बस में फ्री सफर और 7वां वेतन आयोग... शुभेंदु कैबिनेट ने लगाई 5 फैसलों पर मुहर
महिलाओं को 3000 रुपये महीना, बस में फ्री सफर और 7वां वेतन आयोग... शुभेंदु कैबिनेट ने लगाई 5 फैसलों पर मुहर
'BJP-JDU में कुछ ठीक नहीं', RJD की बड़ी भविष्यवाणी, दावा- '…बगावत करने वाले हैं'
'BJP-JDU में कुछ ठीक नहीं', RJD की बड़ी भविष्यवाणी, दावा- '…बगावत करने वाले हैं'
US Iran Tension: ट्रंप ने शेयर किया ईरान पर हमले का नक्शा, AI तस्वीरों में दिखा युद्ध का पूरा प्लान, फिर कहा- 'अब नहीं माना तो...'
ट्रंप ने शेयर किया ईरान पर हमले का नक्शा, AI तस्वीरों में दिखा युद्ध का पूरा प्लान, फिर कहा- 'अब नहीं माना तो...'
Karuppu BO: 'करुप्पू' ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, बनी सूर्या की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म ऑल टाइम
'करुप्पू' ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, बनी सूर्या की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म ऑल टाइम
आज IPL को अलविदा कह देंगे एमएस धोनी? चेपॉक में CSK का SRH से मैच; माही का होगा आखिरी मुकाबला?
आज IPL को अलविदा कह देंगे एमएस धोनी? चेपॉक में CSK का SRH से मैच; माही का होगा आखिरी मुकाबला?
Explained: 10 साल बाद भी हीट एक्शन प्लान अधूरा! दिल्ली में फेल और सिर्फ अहमदाबाद में पास क्यों? एक्सपर्ट्स से समझें
10 साल बाद हीट एक्शन प्लान अधूरा! दिल्ली में फेल, अहमदाबाद में पास क्यों? एक्सपर्ट्स से समझें
Ebola Virus: कितना खतरनाक है इबोला का बुंडीबुग्यो स्ट्रेन, भारत को इससे कितना खतरा?
कितना खतरनाक है इबोला का बुंडीबुग्यो स्ट्रेन, भारत को इससे कितना खतरा?
CBSE Class 12 Re-evaluation: री-इवैल्यूएशन में अगर बढ़ गए नंबर तो क्या फीस वापस करेगा CBSE? जान लें जवाब
री-इवैल्यूएशन में अगर बढ़ गए नंबर तो क्या फीस वापस करेगा CBSE? जान लें जवाब
Embed widget