एक्सप्लोरर

फर्जी शादी, नकली पहचान और पासपोर्ट से लंदन की उड़ान...IGI एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

दिल्ली एयरपोर्ट से लंदन रवाना होने पहुंचे एक युवक की दस्तावेज़ जांच के दौरान पुलिस को कुछ गड़बड़ लगी. पूछताछ में खुलासा हुआ कि महेश रन्मलभाई ओडे़दरा नामक यह युवक दो-दो भारतीय पासपोर्ट लेकर चल रहा था.

Delhi News: देश की राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर पुलिस ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है, जिसने न केवल इमिग्रेशन सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी, बल्कि यह भी दिखा दिया कि कैसे लालच और झूठ का सहारा लेकर कुछ लोग अपनी 'नई पहचान' खरीद लेते हैं. 

दिल्ली एयरपोर्ट से लंदन रवाना होने पहुंचे एक युवक की दस्तावेज़ जांच के दौरान पुलिस को कुछ गड़बड़ लगी. पूछताछ शुरू हुई तो खुलासा हुआ कि महेश रन्मलभाई ओडे़दरा नामक यह युवक दो-दो भारतीय पासपोर्ट लेकर चल रहा था—एक अपने असली नाम से और दूसरा "मौलिक रन्मलभाई ओडे़दरा" नाम की फर्जी पहचान पर.

दस लाख में फर्जी जीवन
महेश ने पूछताछ में जो कहानी बताई, वो चौंका देने वाली थी. उसने बताया कि उसने अहमदाबाद के एक एजेंट, नागजन लीलाभाई करवदरा से दस लाख रुपये में एक नया जीवन खरीदा था—फर्ज़ी पासपोर्ट, बदला हुआ नाम, नई जन्मतिथि, और यहां तक कि एक नकली शादी भी...नागजन ने महेश की शादी एक बुल्गारिया मूल की महिला से आर्य समाज मंदिर में करवाई ताकि उसे यूरोपीय यूनियन का फैमिली सेटलमेंट वीजा मिल सके. नकली शादी की आड़ में महेश ने यूके में न केवल एंट्री ली, बल्कि अपने ठगाए हुए दस्तावेजों से वीज़ा बढ़वाता रहा और कई बार अंतरराष्ट्रीय यात्रा भी की.

क्रैक टीम की कार्रवाई
इस फर्जीवाड़े की गंभीरता को समझते हुए इंस्पेक्टर सुशील गोयल (SHO, IGI Airport) के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई जिसमें इंस्पेक्टर सतीश और हेड कांस्टेबल बीरजू शामिल थे. इस टीम ने गुजरात में कई छापे मारकर आखिरकार एजेंट नागजन को गांधीनगर के रांदेसन इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में नागजन ने स्वीकार किया कि वह 2023 में यूके गया था, जहां वह ऐसे लोगों के संपर्क में आया जो फर्जीवाड़े से लोगों को विदेश भेजते थे. भारत लौटकर उसने खुद भी यही धंधा शुरू कर दिया और कई भोले-भाले युवाओं को सस्ते सपनों के नाम पर ठगने लगा.

आगे क्या ?
अब पुलिस बैंक खातों, दस्तावेजों और अन्य एजेंटों की भूमिका की जांच कर रही है. अंदेशा है कि इस रैकेट के तार देश के कई राज्यों और विदेशों तक फैले हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: लुटियंस दिल्ली में पोलो ग्राउंड खाली कराने के नोटिस पर HC सख्त, कहा- 'दिल्ली का दम घुट जाएगा'
लुटियंस दिल्ली में पोलो ग्राउंड खाली कराने के नोटिस पर HC सख्त, कहा- 'दिल्ली का दम घुट जाएगा'
Delhi Weather: दिल्ली को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, जानें कब मिलेगी राहत और कब दस्तक देगा मानसून
दिल्ली को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, जानें कब मिलेगी राहत और कब दस्तक देगा मानसून
Delhi News: CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अब डेटा और तकनीक से होगा सड़कों का रख-रखाव, धूल-मुक्त होगी दिल्ली
CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अब डेटा और तकनीक से होगा सड़कों का रख-रखाव, धूल-मुक्त होगी दिल्ली
Malviya Nagar Fire: मौतों का आंकड़ा बढ़कर 22, फरार मैनेजर जय मिश्रा सरेंडर के बाद गिरफ्तार
मालवीय नगर अग्निकांड: मौतों का आंकड़ा बढ़कर 22, फरार मैनेजर जय मिश्रा सरेंडर के बाद गिरफ्तार

वीडियोज

Iran-US-Israel War Update: हूती विद्रोहियों का अब तक का सबसे बड़ा हमला | Trump| Middle East Crisis
Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने कहा- फितना अल-हिंदुस्तान तो भड़का भारत, शहबाज-मुनीर के चेहरे से नोंचा नकाब, कहा- 'इस्लाम के नाम पर...'
पाकिस्तान ने कहा- फितना अल-हिंदुस्तान तो भड़का भारत, शहबाज-मुनीर के चेहरे से नोंचा नकाब, कहा- 'इस्लाम के नाम पर...'
UP Weather: यूपी में वाराणसी समेत 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मानसून को लेकर भी IMD ने दिया अपडेट
यूपी में वाराणसी समेत 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मानसून को लेकर भी IMD ने दिया अपडेट
मोहम्मद रिजवान की घटिया हरकत से पाकिस्तान शर्मसार! क्रिकेटर के बयान से मची खलबली
मोहम्मद रिजवान की घटिया हरकत से पाकिस्तान शर्मसार! क्रिकेटर के बयान से मची खलबली
महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, घने बादलों ने डाला डेरा, सतारा-पुणे समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, घने बादलों ने डाला डेरा, सतारा-पुणे समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Water Control System: समुद्र से नीचे होने के बाद भी क्यों नहीं डूबता यह देश, जानें समंदर का पानी कैसे किया कंट्रोल?
समुद्र से नीचे होने के बाद भी क्यों नहीं डूबता यह देश, जानें समंदर का पानी कैसे किया कंट्रोल?
iPhone का क्रेज खत्म? इन कारणों से एंड्रॉयड फोन की तरफ जा रहे हैं लोग
iPhone का क्रेज खत्म? इन कारणों से एंड्रॉयड फोन की तरफ जा रहे हैं लोग
Embed widget