एक्सप्लोरर

Delhi Electricity Subsidy: दिल्ली में इन लोगों के लिए राहत की खबर, मिलेगी सस्ती बिजली, हजारों को होगा फायदा

Delhi Electricity Subsidy News: दिल्ली में किसानों को सस्ती दर पर बिजली मिलने का रास्ता साफ हो गया है. दिल्ली सरकार के फैसले से देहात के 90 गांव के 11 हजार लोगों को फायदा होगा.

Delhi Farmers: दिल्ली में देहात के किसान काफी समय से सस्ती बिजली की मांग कर रहे थे, क्योंकि खेतों की सिंचाई के लिए किसान मुख्यतः बिजली पर ही निर्भर हैं. इससे हर महीने उन्हें हजारों रुपये बिजली के बिल के रूप में भरना पड़ता था, लेकिन विधानसभा में किसानों को मिलने वाली महंगी बिजली का मुद्दा उठाये जाने के बाद, दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने सस्ती दर पर बिजली मुहैया करावने का निर्देश दिया है. इसके बाद किसानों को सस्ती दर पर बिजली मिलने का रास्ता साफ हो गया है.

दिल्ली सरकार के इस फैसले से राजधानी में देहात के 90 गांव के 11 हजार किसानों को फायदा होगा. यहां के किसान सिंचाई के लिए बिजली पर ही निर्भर हैं, लेकिन बिजली वितरण का कार्य कर रही कंपनियों ने गुपचुप तरीके से खेती-बाड़ी के उपयोग में खर्च की जाने वाली इलेक्ट्रिसिटी का रेट प्रति किलोवाट महंगा कर 120 रुपये वसूलना शुरू कर दिया था। चूंकि खेतों में सिंचाई के लिए चलने वाले मोटर में बिजली का लोड कम से कम 8-10 किलोवाट चाहिए और इसका रेट बढ़ने से किसानों को हर महीने लगभग 1000-1200 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता था.

विधायक गुलाब सिंह ने की थी ये मांग

इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में जोर-शोर से उठाया गया. मटियाला के विधायक गुलाब सिंह ने बिजली मंत्री से सीधे तौर पर हस्तक्षेप कर सौ रुपये प्रति किलोवाट कम करने को कहा था. विधायक ने तर्क दिया था कि साल भर के दौरान अधिकांश किसान मुश्किल से दो फसल ही उगा पाते हैं. छह माह खेत खाली रहता है, इसके बावजूद किसानों को 120 रुपये प्रति किलोवाट की दर से बिजली कंपनी को हर माह राशि देनी पड़ती है. इस मुद्दे को दिल्ली सरकार ने गंभीरता से लिया है और इस पर मुहर लगा दी. इस वित्तीय वर्ष में किसानों को खेतों के लिए बिजली अब 120 की जगह केवल 20 रुपये प्रति किलोवाट की दर से मिलेगी. ऐसे में किसानों को प्रति किलोवाट 100 रुपये की बचत होगी.

2018 में दी गई थी 105 रुपये की सब्सिडी

साल 2018 में भी 125 रुपये की दर से बिजली के बिल का भुगतान किसानों को करना पड़ रहा था. इसके एक साल बाद दिल्ली सरकार ने प्रति किलोवाट 105 रुपये सब्सिडी देने की घोषणा की थी. ऐसे में पिछले एक साल के दौरान किसानों से लिया गया पैसा वापस किया गया था. साथ ही प्रति किलोवाट 20 रुपये की दर किसानों को खेती-बाड़ी के लिए बिजली उपलब्ध होने लगी थी, लेकिन पिछले साल बिजली कंपनियों ने गुपचुप तरीके से 120 रुपये प्रति किलोवाट की दर से वसूलना शुरू कर दिया था. मटियाला विधायक गुलाब सिंह कहते हैं कि मुश्किल से दो तीन माह ही किसानों ने बढ़े हुए दर से बिल का भुगतान किया है. अब 20 रुपये प्रति किलोवाट बिजली की आपूर्ति का रेट फिक्स हो गया है और बढ़त का सवाल नहीं है.

11 हजार किसानों को होगा फायदा

नहर में पानी की कमी और बिजली पर निर्भरता के कारण खेती पर लागत बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में प्रति किलोवाट बिजली के रेट में 80 प्रतिशत से ज्यादा की कटौती किसानों को राहत देने वाली है. प्रदेश सरकार के इस निर्णय से दिल्ली के 90 गांवों के करीब 11 हजार किसानों को फायदा होगा. दिल्ली देहात के गांव के एक किसान ने बताया कि चार एकड़ खेत में सिंचाई के लिए कम से कम पांच किलोवाट बिजली का लोड चाहिए. इसके एवज में उन्हें हर माह 600 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है. चाहे वह इस्तेमाल करें या नहीं. इन दिनों खेती का काम बंद है, लेकिन इस दौरान भी बिजली का यह बिल उन्हें चुकाना पड़ता है. 

ये भी पढ़ें- Delhi: 'हिंदू राष्ट्र पंचायत' के आयोजकों पर केस दर्ज, संगठन के नेताओं ने की थी इस बात की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दो बहनों की घर में लाश मिलने से हड़कंप, मां पर हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली: दो बहनों की घर में लाश मिलने से हड़कंप, मां पर हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस
Delhi Weather Today: दिल्ली के तापमान में जबरदस्त उछाल, सताने लगी गर्मी! आज ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम
दिल्ली के तापमान में जबरदस्त उछाल, सताने लगी गर्मी! आज ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम
Delhi New LG: दिल्ली के नए LG के नाम का ऐलान, तरणजीत सिंह संधू बनाए गए उपराज्यपाल
दिल्ली के नए LG के नाम का ऐलान, तरणजीत सिंह संधू बनाए गए उपराज्यपाल
दिल्ली में होली पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा पहरा, नशे में ड्राइविंग और हुड़दंग पर काटे गए 4929 चालान
दिल्ली में होली पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा पहरा, नशे में ड्राइविंग और हुड़दंग पर काटे गए 4929 चालान

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
UP Weather: यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Car Door Slamming Rule: इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
Embed widget