एक्सप्लोरर

ऑनलाइन नशीले पदार्थों की तस्करी पर भड़के देवेंद्र यादव, दिल्ली सरकार से की एक्शन लेने की मांग

Devender Yadav News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने ऑनलाइन डिलीवरी के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी पर चिंता जताई है. उन्होंने सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी में ऑनलाइन फूड एवं कोरियर डिलीवरी कंपनियों के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी के खुलासे पर गहरी चिंता जताई है.

उन्होंने कहा कि यह बेहद खतरनाक संकेत है कि ड्रग माफिया अब महिलाओं के कपड़े, जूते, मिठाई और गिफ्ट पैकेट्स में मादक पदार्थों की पैकिंग कर लोगों तक भेज रहे हैं, जबकि पुलिस इस नेटवर्क को तोड़ने में पूरी तरह नाकाम नजर आ रही है.

युवाओं को नशे से बचाने के लिए ठोस कदमों की जरूरत

देवेंद्र यादव ने सरकार से मांग की कि युवाओं और समाज को नशे की लत से बचाने के लिए तुरंत ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं. उन्होंने रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार महज इवेंट मैनेजमेंट तक सीमित है, सिर्फ बैठकों और खबरों तक. उन्होंने 25 जुलाई को हुई बड़ी कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा कि 100 करोड़ की ड्रग्स के साथ पांच विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी और सीमापुरी में 22 वर्षीय चायवाले की हत्या इस खतरे की गंभीरता को दर्शाते हैं.

दिल्ली बनती जा रही अपराधियों की राजधानी

डीपीसीसी अध्यक्ष ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली अब अपराधियों की शरणस्थली बन चुकी है. उन्होंने कहा कि झुग्गियों, मलीन बस्तियों, जे.जे. क्लस्टर्स और सड़कों-चौराहों तक नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है. इसके खिलाफ कांग्रेस ने एक व्यापक अभियान शुरू किया है जिसका मकसद हर स्तर पर नशे के व्यापार को रोकना है.

अंतरराष्ट्रीय गिरोहों की दिल्ली में जड़ें मजबूत

कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लाखों-करोड़ों की ड्रग्स की बरामदगी के बावजूद पुलिस राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ड्रग माफिया के जाल को नहीं तोड़ पा रही है. उन्होंने बताया कि मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान और ब्रिटेन तक फैले गिरोह अब कॉल सेंटर और एप्स के जरिये नशे की डिलीवरी कर रहे हैं, जो कि बेहद चिंताजनक है.

कांग्रेस की ज़िला स्तर पर ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’

देवेन्द्र यादव ने कहा कि, कांग्रेस विपक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए लगातार इस मुद्दे पर आवाज उठा रही है. उन्होंने बताया कि ज़िला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ता नशे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

उन्होंने दिल्ली पुलिस और भाजपा की राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे राजधानी में बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर नहीं हैं. साथ ही उन्होंने केजरीवाल सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि बीते 11 वर्षों में दिल्ली को हर मोर्चे पर पीछे ढकेल दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sydney Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पटना में जश्न, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पहली बार…'
नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पटना में जश्न, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पहली बार…'
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Mahadangal: वोट चोरी या कांग्रेस की सीनाजोरी? | Vote Chori | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress
Sydney Beach Attack: सिडनी में आतंकी हमला! | Khabar Gawah Hai | Australia Police | ABP News
Messi India Tour: India Tour पर Messi का सफर विवादों में, Kolkata से Mumbai तक हंगामा |ABPLIVE
Congress In Ramlila Miadan: PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने किया महा पाप! | Vote Chori
Syria में ISIS का American ठिकानों पर हमला, Donald Trump ने कड़ा जवाब देने की दी चेतावनी ! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sydney Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पटना में जश्न, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पहली बार…'
नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पटना में जश्न, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पहली बार…'
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
Video: रोहतक की वायरल दादी ने मचाया धमाल, महिला संगीत में अपने ठुमकों से उड़ाया गर्दा- वीडियो वायरल
रोहतक की वायरल दादी ने मचाया धमाल, महिला संगीत में अपने ठुमकों से उड़ाया गर्दा- वीडियो वायरल
2047 तक दोबारा 'विश्व गुरु' बन जाएगा भारत, ज्ञान के केंद्र में पढ़ने के लिए तरसेंगे दुनियाभर के लोग
2047 तक दोबारा 'विश्व गुरु' बन जाएगा भारत, ज्ञान के केंद्र में पढ़ने के लिए तरसेंगे दुनियाभर के लोग
ठंड में भी जरूरी है रूम में वेंटीलेशन, दिनभर बंद रखते हैं खिड़की-दरवाजे तो हो जाएगी ये प्रॉब्लम
ठंड में भी जरूरी है रूम में वेंटीलेशन, दिनभर बंद रखते हैं खिड़की-दरवाजे तो हो जाएगी ये प्रॉब्लम
Embed widget