Delhi Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले 2 घंटे के भीतर बारिश के आसार हैं. यह जानकारी मौसम विभाग (IMD) ने दी है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 घंटों के दौरान और दिल्ली के कुछ इलाकों, मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा में बारिश हो सकती है. वहीं महेंद्रगढ़ के आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि होने की आशंका है.
इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि हरियाणा के कोसली, बरवाला, हांसी, महम, जींद, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फारुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहाना, रेवाड़ी, बावल, नूंह और राजस्थान के भिवारी के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है.
दिल्ली में 15 डिग्री सेल्सियस तापमानइससे पहल मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक था. आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहे. सफदरजंग अब्ज़र्वटोरी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
IMD ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उत्तर पश्चिमी अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवात की स्थिति और उससे दक्षिण पाकिस्तान तथा पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बनी चक्रवात की स्थिति के कारण हवाएं चल सकती हैं.
दिल्ली में अगले दो-तीन दिन तक आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं. दिल्ली में बुधवार को AQI 194 दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें:
Gurugram Crime News: बदमाशों ने की दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
