दिल्ली में सुबह सुबह बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, 100 KMPH की रफ्तार से चलीं हवाएं
Rain In Delhi: दिल्ली में सुबह सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.

Delhi Rain: राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तड़के तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखने को मिली. इस बरसात से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली. कई इलाकों में हुई इस बारिश के बाद सुबह-सुबह मौसम सुहावना हो गया.
भारतीय मौसम विभाग ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, "दिल्ली और एनसीआर में गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश, 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. घर के अंदर रहें और जब तक आवश्यक न हो यात्रा करने से बचें."
#WATCH | Delhi | Heavy rain accompanied by strong winds lashes national capital, bringing respite from heat.
— ANI (@ANI) June 14, 2025
(Visuals from Connaught Place Outer Ring Road) pic.twitter.com/68oo5AieZR
इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई थी. मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी थी.
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार (14 जून) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.3 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.6 डिग्री अधिक है.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























