एक्सप्लोरर

दिल्ली की बारिश में दो लोगों की मौत पर हंगामा, BJP और कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

Delhi News: दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट इलाके में भारी जलभराव की समस्या है.सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने स्थानीय विधायक ऋतुराज पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जलभराव स्थलों को बैरिकेड नहीं कराया.

Delhi Waterlogging News: दिल्ली का उत्तर पश्चिमी क्षेत्र जलभराव के मामले में बदनाम है. ऐसा दिल्ली से बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया का कहना है. सांसद ने कहा कि इस विधानसभा का अधिकांश हिस्सा न केवल मानसून में बल्कि साल के लगभग 9 महीने जलमग्न रहता है. इसके चलते यहां दो अनमोल जिंदगी चली गईं. 

इसका आरोप विधायक ऋतुराज पर लगाते हुए सांसद ने कहा, "यह मायने नहीं रखता कि जमीन किस सरकारी निकाय की है. यह स्थानीय विधायक ऋतुराज की लापरवाही है, जिन्होंने 10 वर्षों से सत्ता में होने के बावजूद बड़े जलभराव स्थलों को बैरिकेड नहीं कराया. आज की घटना बंजर भूमि में हुई हो सकती है, लेकिन किराड़ी विधानसभा ने इस मानसून में पहले ही एक विद्युत स्पर्शाघात से मौत, दो पुराने घरों के गिरने से मौतें और एक डूबने से मौत देखी है."

बीजेपी सांसद योगेद्र चंदोलिया ने कहा, "स्थानीय विधायक ने विधानसभा की जलभराव की समस्या को समाप्त करने के लिए कुछ नहीं किया है. यह दुख की बात है कि मौतों पर शोक व्यक्त करने के बजाय, विधायक ने सोशल मीडिया पर एक गैर-जिम्मेदाराना पोस्ट किया, जिसमें मृत लड़कों पर स्कूल बंक कर नहाने का आरोप लगाया गया."

डीपीसीसी चीफ देवेंद्र यादव ने भी उठाए सवाल
वहीं DPCC अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "राजधानी में जलभराव और ट्रैफिक जाम बना हुआ है. बारिश से फिर दो लोगों की मौत हो गई और आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार सिसोदिया की जमानत पर जश्न मनाने में लगी हुई हैं." 

बारिश में खेलते-नहाते समय डूबे बच्चे
इस घटना के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम तेज बारिश हुई, जिसके बाद प्रेम नगर इलाके में एक तालाब भर गया. शाम की बारिश के बाद प्रेम नगर इलाके में स्थित रानी खेड़ा गांव में नजदीकी कॉलोनी के चार बच्चे पहुंचे. बच्चे बारिश में नहाने लगे, तभी चार में से दो बच्चे तालाब की गहराई में जाने लगे. दोनों ने बाहर निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन नहीं निकल सके और तालाब में डूब गए. 

घटना की जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे. वहीं पुलिस को मामले की सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. तालाब से दोनों बच्चों के शव निकाले गए. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिए. इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मॉडल टाउन एरिया में कयामत का मंजर! ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा

वीडियोज

बंगाल में गीता vs बाबरी का चल रहा है रण!
बंगाल में धर्मयुद्ध..चुनावी से पहले बड़ा षड्यंत्र !
कलब अग्निकांड में 10 लोगों के शवों की हुई शिनाख्त
Parliament Update: संसद में वंदे मातरम पर होगी चर्चा, हंगामें के भी आसार | Breaking
Smriti-Palash: अब नहीं होगी स्मृति मंधाना और पलाश की शादी,  खिलाड़ी ने डाली इमोशनल पोस्ट

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को 35 दिन बाद करोड़ों की प्राइज मनी, दिल्ली CM रेखा गुप्ता का एलान
वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को 35 दिन बाद करोड़ों की प्राइज मनी, दिल्ली CM रेखा गुप्ता का एलान
Malai Egg Curry: घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
Eye Colour: क्यों होता है कुछ लोगों की आंखों का रंग नीला, जानें आंखों के अलग अलग रंगों की वजह
क्यों होता है कुछ लोगों की आंखों का रंग नीला, जानें आंखों के अलग अलग रंगों की वजह
Video: माशाअल्लाह मुस्लिम एआई! AI एक्सपो में रोबोट को पहनाया इस्लामिक पहनावा- यूजर्स ने ले ली मौज
माशाअल्लाह मुस्लिम एआई! AI एक्सपो में रोबोट को पहनाया इस्लामिक पहनावा- यूजर्स ने ले ली मौज
Embed widget