एक्सप्लोरर

Delhi Acid Attack: तेजाब बिक्री पर दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ट के अधिकारियों से की पूछताछ, मिला ये जवाब

Delhi Crime News: सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने जवाब दिया कि उसने खरीदारों और विक्रेताओं के बीच एक मंच के रूप में काम किया. पुलिस ने कहा कि फिर पूछताछ पर फैसला बाद में किया जाएगा.

Delhi News: सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के मंच से कथित रूप से तेजाब बेचे जाने को लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ की. दिल्ली के द्वारका इलाके में एक लड़की पर तेजाब से हमला करने के मुख्य आरोपी ने कहा था कि उसने ई-कॉमर्स वेबसाइट से प्रतिबंधित पदार्थ खरीदा था. इसके बाद पुलिस ने 15 दिसंबर को फ्लिपकार्ट को नोटिस जारी किया था. पुलिस के मुताबिक, अधिकारियों से बुधवार को पूछताछ की गई और वे कंपनी के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं. कंपनी ने नोटिस का जवाब देते हुए कहा था कि तेजाब आगरा की एक फर्म द्वारा बेचा गया था.

क्या जवाब दिया कंपनी ने
सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने जवाब दिया कि उसने खरीदारों और विक्रेताओं के बीच एक मंच के रूप में काम किया. जिस पर, उनसे दोनों पक्षों को सुविधा प्रदान करते हुए फर्म द्वारा पालन किए जा रहे मानदंडों के बारे में पूछा गया. पुलिस ने कहा कि उनसे फिर पूछताछ की जाएगी या नहीं, इस पर फैसला बाद में किया जाएगा. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 2(9) के तहत परिभाषित ‘उपभोक्ता अधिकारों’ में उन वस्तुओं, उत्पादों या सेवाओं के विपणन के खिलाफ सुरक्षा का अधिकार शामिल है जो जीवन और संपत्ति के लिए खतरनाक हैं.

गृह मंत्रालय ने पूर्व में कहा था कि ई-मार्केटप्लेस इकाई द्वारा बिना किसी उचित परिश्रम के आसान, सुलभ और अनियमित तरीके से अत्यधिक संक्षारक तेजाब की बिक्री से उपभोक्ताओं, विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों, अर्थात् महिलाओं और बच्चों के लिए विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं. उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 की धारा 4 (3) के अनुसार, कोई भी ई-कॉमर्स इकाई किसी भी अनुचित व्यापार व्यवहार को नहीं अपनाएगी.

14 दिसंबर की घटना
गौरतलब है कि बाइक सवार दो नकाबपोश व्यक्तियों ने 14 दिसंबर को एक लड़की पर उस वक्त तेजाब फेंक दिया था जब वह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. इस मामले में तीन लोगों - मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा और उसके दो मित्रों हर्षित अग्रवाल (19) और वीरेंद्र सिंह (22) को गिरफ्तार किया गया था. विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि हमले में इस्तेमाल तेजाब एक ई-कॉमर्स वेबसाइट के माध्यम से खरीदा गया था और अरोड़ा द्वारा ई-वॉलेट के माध्यम से इसके लिये भुगतान किया गया था.

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज और बढ़ेगी ठिठुरन, ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर

वीडियोज

Bharat Ki Baat: शंकराचार्य 'सीरीज' का नया एपिसोड रिलीज | Shankaracharya Controversy | CM Yogi
Janhit with Chitra Tripathi: सनातन से 'साजिश' चल रही है? | Shankaracharya Controversy | Magh Mela
Sandeep Chaudhary: पुलिस पर उठाए सवाल..जज का तबादला तत्काल! | Sambhal Violence | Anuj Chaudhary
Khabar Gawah Hai: सनातन को कौन कर रहा है बदनाम? | Prayagraj Magh Mela Row | Swami Avimukteshwaranand
ABP Report: संत VS सरकार, और बढ़ेगी रार? | Shankaracharya Controversy | Prayagraj Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय
फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय
मोबाइल से कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की लिस्ट, कब आएगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त?
मोबाइल से कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की लिस्ट, कब आएगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त?
Embed widget