एक्सप्लोरर

Delhi New: बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता Nupur Sharma को लेकर दिल्ली पुलिस ने लिया यह फैसला, जानें क्या है वजह

बीजेपी से सस्पेंड पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है.

दिल्ली:  निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं. इसके बाद शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा और उनके परिवार को सिक्योरिटी भी प्रदान की है. ये जानकारी मंगलवार को अधिकारियों ने दी. अधिकारियों ने बताया कि निलंबित बीजेपी प्रवक्ता शर्मा ने पुलिस से प्रताड़ना और धमकी मिलने का हवाला देते हुए सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था.

नूपुर की टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय नाराज

एक अधिकारी ने कहा कि, "शर्मा और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है क्योंकि उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें धमकी मिल रही है और उनकी टिप्पणी पर उन्हें परेशान किया जा रहा है." बता दें कि पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी करने को लेकर नूपुर से मुस्लिम समुदाय काफी खफा है. महाराष्ट्र में नुपूर शर्मा के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं. एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर नूपुर की टिप्पणी के बाद तीन जून को कानपुर में हिंसक झड़पें हुई थीं

बीजेपी ने रविवार को नूपुर शर्मा को कर दिया था निलंबित

बता दें कि भाजपा ने रविवार को शर्मा को निलंबित कर दिया ता और दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को भी निष्कासित कर दिया था. दरअसल शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कुछ मुस्लिम देशों के विरोध के बाद विवाद बढ़ गया था. इसे देखते हुए बीजेपी ने दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी. मुस्लिम समूहों के प्रदर्शनों और कुवैत, कतर और ईरान जैसे देशों की तीखी प्रतिक्रिया के बीच, भाजपा ने एक बयान जारी कर कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है.

नूपुर शर्मा ने ट्विटर पर माफी मांगी है

हालांकि बवाल बढ़ने के बाद बाद नूपुर शर्मा ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी करने को लेकर माफी मांग ली थी. नूपुर ने लिखा, ''मैं पिछले कई दिनों से टीवी डिबेट पर जा रही थी,जहां रोजाना मेरे आराध्य शिव जी का अपमान किया जा रहा था. मेरे सामने यह कहा जा रहा था कि वो शिवलिंग नहीं फव्वारा है. दिल्ली के हर फुटपाथ पर बहुत शिवलिंग पाए जाते हैं. जाओ जा के पूजा कर लो. मेरे सामने बार-बार इस प्रकार से हमारे महादेव शिव जी के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई और मैंने रोष में आकर कुछ चीजें कह दीं. अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने शब्द वापिस लेती हूं. मेरी मंशा किसी को कष्ठ पहुंचाने की कभी नहीं थी.''

ये भी पढ़ें

Delhi News: दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने ई-संजीवनी सेवा का किया शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी ऑनलाइन ओपीडी की सेवा

Delhi Crime News: गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाया गया दिल्ली का शख्स, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया ये आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: साउथ दिल्ली में एनकाउंटर, गाजियाबाद के 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार, बुलेटप्रूफ जैकेट से बचे ACP
साउथ दिल्ली में एनकाउंटर, गाजियाबाद के 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार, बुलेटप्रूफ जैकेट से बचे ACP
'खेत से चंद्रयान तक' CM रेखा गुप्ता ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां
'खेत से चंद्रयान तक' CM रेखा गुप्ता ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां
शरद पवार गुट और TMC के कांग्रेस में विलय के मुद्दे पर AAP का बड़ा बयान, 'इससे कोई फायदा...'
शरद पवार गुट और TMC के कांग्रेस में विलय के मुद्दे पर AAP का बड़ा बयान, 'इससे कोई फायदा...'
Delhi News: केदारनाथ-वैष्णो देवी हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाने वाले 3 गिरफ्तार
केदारनाथ-वैष्णो देवी हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाने वाले 3 गिरफ्तार

वीडियोज

TMC Crisis | Mamata | Mahadangal: अभिषेक बनर्जी का 'भतीजा प्रेम' ममता पर पड़ा भारी!
Chaar Ki Chaal: योगी का 'राम बाण'! | UP Election 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Politics
Sansani:कॉमेडी शो में लेडी डॉक्टर का अश्लील कांड !
Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल...', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
राज्यसभा नामांकन रद्द मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
Embed widget