एक्सप्लोरर

Delhi IED: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में विस्फोटक मिलने पर कमिश्नर ने किया ये बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा

दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि 2.5 से लेकर तीन किलोग्राम वजनी ‘इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)’ बाद में नष्ट कर दिया गया.

Delhi News: दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि गुरुवार को सीमापुरी के एक घर से और पिछले महीने गाजीपुर बाजार से मिले आईईडी (विस्फोटक) शहर के सार्वजनिक स्थानों पर धमाके करने के इरादे से बनाए गए थे. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ऐसी गतिविधियां स्थानीय लोगों के सहयोग के बिना संभव नहीं हैं. अधिकारियों ने बताया कि उत्तरपूर्वी दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी इलाके में एक बैग में आईईडी मिलने के एक दिन बाद पुलिस ने वहां सुरक्षा बढ़ा दी और अतिरिक्त कर्मियों को तैनात कर दिया.

17 जनवरी को गाजीपुर में मिला था विस्फोटक
उन्होंने बताया कि 2.5 से लेकर तीन किलोग्राम वजनी ‘इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)’ बाद में नष्ट कर दिया गया, जबकि पुलिस मकान के मालिक और एक प्रॉपर्टी डीलर से पूछताछ कर रही है. मीडिया से बातचीत में अस्थाना ने कहा कि गाजीपुर में 17 जनवरी को एक आईईडी मिला था और गुरुवार को ओल्ड सीमापुरी में भी ऐसा ही आईईडी मिला और उसे नष्ट कर दिया गया.

'धमाके के इरादे से बनाए गए IED'
उन्होंने कहा, "जांच के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर धमाके करने के इरादे से ये आईईडी बनाए गए. स्थानीय सहयोग के बिना ऐसी गतिविधियां संभव नहीं हैं." उन्होंने बताया कि विशेष शाखा और अन्य दल मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "हम दिल्ली में ऐसी किसी भी घटना को रोकने और किसी भी स्थानीय और विदेशी नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश कर रहे हैं." उन्होंने कोई अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'संदिग्ध' बैग मिलने के बाद आसपास की इमारतों से करीब 400 लोगों को बाहर निकाला गया था. उन्होंने कहा, "हमनें इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. हमनें बैरिकेड्स लगा दिए हैं और मकान को सील कर दिया है. अपराध स्थल को संरक्षित कर दिया है. स्थानीय पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा उपायों के तौर पर इलाके में किरायेदारों का सत्यापन भी किया था. स्थानीय पुलिस भी जांच कर रही है."

खंगाले जा रहे सीसीटीवी 
विशेष शाखा के एक दल ने जिस इमारत के पास संदिग्ध बैग मिला था, वहां लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी हासिल की है. फुटेज खंगाली जा रही है. मकान मालिक आशिम की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसकी पत्नी ने कहा कि जिस मंजिल से विस्फोटक मिले हैं, वह उन्होंने कुछ महीने पहले दो लोगों को किराये पर दिया था.

पूछताछ के दौरान मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उसने मकान किराये पर देते समय दोनों लोगों के दस्तावेज लिए थे. एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बहरहाल, मामले की जांच कर रही विशेष शाखा को अभी दस्तावेज नहीं मिले हैं. एनएसजी सूत्रों ने बताया था कि विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट और आरडीएक्स का मिश्रण हो सकता है, लेकिन फॉरेंसिक लैब विस्तार से इसकी जांच करेगी.

गाजीपुर मंडी से जुड़ा हो सकता है मामला
इस विस्फोटक के पिछले महीने गणतंत्र दिवस से पहले गाजीपुर फूल मंडी से मिले विस्फोटक जैसा होने के कारण पुलिस का मानना है कि ये दोनों मामले एक ही व्यक्ति से जुड़े हो सकते हैं. एक अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर मामले की जांच ही पुलिस को ओल्ड सीमापुरी में विस्फोटक की खुफिया सूचना तक ले गयी.

सीमापुरी के एक घर में संदिग्ध बैग मिलने की सूचना के बाद विशेष प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुंची थी. एक दमकल की गाड़ी, एनएसजी और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौके पर पहुंची थी. अधिकारी ने बताया, "जब हमारी टीम मकान में घुसी तो वह खाली था. वहां बैग मिला और तुरंत एनएसजी को सूचना दे दी गयी. संदिग्ध फरार हो गए. हमें संदेह है कि ओल्ड सीमापुरी से मिला विस्फोटक उन्हीं लोगों ने बनाया है, जिन्होंने पिछले महीने गाजीपुर फूल मंडी में आईईडी रखा था."

ये भी पढ़ें

Gurugram News: गुरुग्राम में हाउसिंग की 'असुरक्षित' बिल्डिंग खाली करने का निर्देश, प्रशासन ने 1 मार्च तक का दिया समय

खबर का असर: छात्र को छात्रा बनाने वाले हेडमास्टर पर प्राथमिकी दर्ज, BSEB के निर्देश कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Venezuela Relations: वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश पर बोले जियाउर्रहमान बर्क- 'कानून से ऊपर कोई नहीं'
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान, क्या कहा?
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज

वीडियोज

आधुनिक Indian Army की ताकत देख कांप उठेगा चीन-पाकिस्तान ! | Indian Army | Breaking
Iran Protest :Trump ने तैयार कर लिया ईरान की बर्बादी का पूरा प्लान, मीटिंग में हो गई हमले की तैयारी!
America-Iran Tension: अमेरिका ने इमरजेंसी मीटिंग में हो गया कुछ बड़ा FINAL? | Trump | Khamenei
ISRO MISSION FAIL: टेक्निकल ग्लिच या षड्यंत्र? INSIDE STORY | ABPLIVE
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहर!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Venezuela Relations: वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश पर बोले जियाउर्रहमान बर्क- 'कानून से ऊपर कोई नहीं'
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान, क्या कहा?
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
बिना दवा गर्दन की जकड़न दूर करें, अपनाएं ये 5 आसान एक्सरसाइज
बिना दवा गर्दन की जकड़न दूर करें, अपनाएं ये 5 आसान एक्सरसाइज
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी घड़ियां, जानें कौन हैं इनके मालिक?
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी घड़ियां, जानें कौन हैं इनके मालिक?
Embed widget