एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने किया इंटरस्टेट ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 3 ड्रग पेडलर गिरफ्तार

Delhi Crime: पुलिस ने आरोपियों के पास से फाइन क्वालिटी की 1550 ग्राम मलाना चरस बरामद की है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान, आदि वर्मा उर्फ अक्की, सूरज कुशवाहा और सोनू तोमर के रूप में हुई है.

Delhi News: ईस्ट दिल्ली की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने ड्रग पेडलरों (Drug Peddlers ) के एक ऐसे इंटरस्टेट गैंग का खुलासा करने में कामयाबी पाई है, जो काफी समय से हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर सहित हैदराबाद तक ड्रग्स की सप्लाई में लिप्त था. इस मामले में पुलिस ने तीन इंटरस्टेट ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से फाईन क्वालिटी की 1550 ग्राम मलाना चरस बरामद की गई है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान, आदि वर्मा उर्फ अक्की, सूरज कुशवाहा और सोनू तोमर के रूप में हुई है. ये यूपी के फिरोजाबाद और आगरा के रहने वाले हैं.

ACP की देखरेख में गठित SIT ने किया गैंग का भंडाफोड़ 
डीसीपी अमृता गुगुलोथ के अनुसार, जिले में फैल रहे प्रतिबंधित मादक पदार्थो के जहर को देखते हुए और युवाओं को इसके खतरे से बचाने के लिए एसीपी ऑपरेशन पंकज अरोड़ा की देखरेख में स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज, इंस्पेक्टर सतेंदर खारी के नेतृत्व में एसआई नीरज कुमार, एएसआई शैलेश कुमार, ऋषिपाल, महेश, अमरपाल, शैलेश और कॉन्स्टेबल रवि की टीम का गठन किया गया था.

पार्टियों में मलाना चरस ज्यादा होता है इस्तेमाल 
पुलिस टीम ने ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में चरस, हेरोइन और एमडीएमए जैसे महंगे ड्रग्स का सेवन करने वालों के बारे में जानकारियां इकट्ठा कीं क्योंकि ऐसा पाया गया कि सम्पन्न लोग ही इन महंगे ड्रग्स का सेवन करते हैं, जो पार्टियों के दौरान बढ़ जाती हैं.  न्यू ईयर ईव को देखते हुए पुलिस टीम ने ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के अलग-अलग पबों में नकली कस्टमर को भेज कर वहां इस्तेमाल की जाने वाली ड्रग्स का पता किया जिसमें उन्हें पार्टियों में ज्यादतर मलाना चरस का इस्तेमाल किये जाने की जानकारी मिली. 

हिमाचल प्रदेश से लाई जा रही थी ड्रग्स
पुलिस की टीम ने पता लगाया कि यह ड्रग्स हिमाचल प्रदेश से लाई जा रही थी. पुलिस ने हिमाचल में अपने सूत्रों को सक्रिय किया जिनसे पता चला कि यह ड्रग्स मलाना और कसोल से  दिल्ली-एनसीआर और हैदराबाद में सप्लाई की जा रही थी.

1.25 किलोग्राम मलाना चरस के साथ 2 गिरफ्तार
इसी कड़ी में पुलिस को गुप्त सूत्रों से ईस्ट दिल्ली, एनसीआर और हैदराबाद में ड्रग्स की सप्लाई में लिप्त यूपी के फिरोजाबाद के रहने वाले दो ड्रग पेडलरों के बारे में जानकारी मिली जिन्हें पुलिस टीम ने मयूर विहार फेज- 1 स्थित क्राउन प्लाजा के पास पार्किंग एरिया से दबोच लिया. आरोपियों की पहचान आदि वर्मा उर्फ अक्की और सूरज के रूप में हुई है. तलाशी में उनके पास से 1.25 किलोग्राम फाइन क्वालिटी की मलाना चरस बरामद की गई जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. इस मामले में मयूर विहार फेज-1 थाने में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

हिमाचल प्रदेश से भी एक ड्रग पेड़लर को दबोचा 
पूछताछ में आरोपी आदि ने बताया कि उसका सहयोगी सोनू चरस की खेप लाने के लिए हिमाचल प्रदेश गया हुआ है, जिस पर पुलिस उसे रिमांड पर लेकर हिमाचल प्रदेश पहुंची जहां पुलिस ने कई जगह छापेमारियां कीं. चूंकि सोनू मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर रहा था, इसलिए उसका पता लगाना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था. आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और पुलिस ने उसे 309 ग्राम चरस के साथ दबोच लिया और गिरफ्तारी के बाद उसे दिल्ली लेकर पहुंची.

पिता भी था नशे के कारोबार में लिप्त, जेल जाने के बाद बेटे ने संभाला 
आगे की पूछताछ में आरोपी आदि ने बताया कि उसके पिता भी ड्रग्स के अवैध धंधे में शामिल हैं, लेकिन उसके पिता को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और वो फिलहाल जेल में हैं. पिता के जेल जाने के बाद उसने ड्रग्स के धंधे को संभाला और धीरे-धीरे अपने सप्लाई एरिया को भी बढ़ाया. वहीं आरोपी सूरज और सोनू ने बताया कि वो आसानी से पैसे कमाने की चाह में इसमें लिप्त हो गए. इस मामले में पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें:

Delhi Metro: पक्षियों ने गिराया एक्सटर्नल वायर का टुकड़ा, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन सर्विस 1 घंटे रही प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raghav Chadha Security: राघव चड्ढा को Z+ सिक्योरिटी पर सियासत, सौरभ भारद्वाज बोले- BJP इतनी ज्यादा बेताब है कि...
राघव चड्ढा को Z+ सिक्योरिटी पर सियासत, सौरभ भारद्वाज बोले- BJP इतनी ज्यादा बेताब है कि...
Raghav Chadha Security: पंजाब सरकार से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका, सुरक्षा ली वापस
पंजाब सरकार से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका, सुरक्षा ली वापस
अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे
अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे
Delhi News: प्रेमी की शादी रोकने के लिए होने वाली दुल्हन पर किया एसिड अटैक, आरोपी महिला गिरफ्तार
दिल्ली: प्रेमी की शादी रोकने के लिए होने वाली दुल्हन पर किया एसिड अटैक, आरोपी महिला गिरफ्तार

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget