एक्सप्लोरर

Delhi Crime News: पूर्व सांसद विजय गोयल का फोन बरामद, आरोपी गिरफ्तार, जानें- पुलिस की गिरफ्त में कैसे आया युवक

Delhi: दिल्ली पुलिस ने पूर्व सांसद विजय गोयल का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. पुलिस ने फोन छीनने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक और इस फोन को खरीदने वाले एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

Vijay Goel: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पूर्व सांसद विजय गोयल (Vijay Goel) का मोबाइल (Mobile) फोन बरामद कर लिया है. पुलिस ने फोन छीनने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक और इस फोन को खरीदने वाले एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी. पुलिस ने बताया कि दरियागंज (Daryaganj) निवासी साजन ने गत शाम को गोयल का फोन उस समय छीन लिया था, जब वह अपर सुभाष मार्ग (Subhash Marg) से होकर दरियागंज से लाल किले (Red Fort) की ओर जा रहे थे.

क्या बोली पुलिस
पुलिस ने बताया कि आरोपी साजन ने उत्तरी दिल्ली में लाल किले के समीप गोयल का फोन छीन लिया था और उसे दरियागंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है. आरोपी पहले भी चार ऐसे मामलों में शामिल रहा चुका है. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने सोमवार को बताया था कि शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर गोयल की कार जब जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के समीप पहुंची, तो नीले रंग की कमीज और सफेद टोपी पहने हुए एक शख्स उनकी तरफ आया. उसने बीजेपी नेता के हाथ से फोन छीन लिया और भाग गया.

कैसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की. जिससे उन्हें आरोपी की पहचान करने में मदद मिली और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया. कलसी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी ने अपने कपड़े बदल लिए थे और वारदात के वक्त उसने जो कपड़े पहन रखे थे, उन्हें बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी साजन ने पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी 23 साल के मोहम्मद आसिफ को 2,200 रुपये में बेच दिया था. उसकी निशानदेही पर आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया. वह एक दुकान में सहायक के तौर पर काम करता है. पुलिस ने बताया कि आसिफ से मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है. साजन पहले झपटमारी और शस्त्र कानून संबंधी चार मामलों में शामिल रहा है.

ये भी पढ़ें-

हरीश रावत ने खुद को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने की मांग की, करारी हार के बाद शुरू हुआ बवाल

Aam Aadmi Party रचने जा रही है एक और इतिहास, पंजाब विधानसभा को मिलेगी पहली महिला स्पीकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget