एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में बिजली कीमतों में बढ़ोतरी पर आतिशी का बड़ा दावा, '4 महीने तक CM रहूंगी और मैं...'

Atishi On Delhi Electricity Price: आतिशी ने कहा कि बीजेपी यूपी में बिजली दर में 118 फीसदी की बढ़ोतरी की. यही कारण है कि दिल्ली के लोगों के लिए जरूरी है कि वो फिर से अरविंद केजरीवाल को लेकर आएं.

Delhi Electricity Price Hike: दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहीं आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने बीजेपी पर बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि चार महीने तक मैं मुख्यमंत्री रहूंगी तो मैं दिल्लीवासी की रक्षा करूंगी, मैं वादा करती हूं कि हम दिल्ली वालों का बिजली बिल नहीं बढ़ने देंगे.

उन्होंने शुक्रवार (20 सितंबर) को कहा, "बीजेपी यूपी में बिजली दर में 118 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. यह वहीं भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश की सरकार है, जिसने इस साल गर्मी के मौसम में आठ-आठ घंटे के पावर कट लगाए. ये आठ-आठ घंटे के पावर कट किसी दूर दराज के गांव में नहीं लग रहे थे बल्कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद, साहिबाबाद में लग रहे थे. ऐसे में बीजेपी का बिजली का क्या मॉडल है? इनका मॉडल लंबे-लंबे पावर कट और सबसे मंहगी बिजली है."

आतिशी ने बताया केजरीवाल का बिजली मॉडल
आतिशी ने कहा, "यही कारण है कि दिल्लीवालों के लिए बहुत जरूरी है कि वो फिर से अरविंद केजरीवाल को चुनकर लेकर आएं और उन्हें फिर से दिल्ली का सीएम बनाएं. वरना जो आज हम यूपी में देख रहे हैं वहीं हमें दिल्ली में देखने को मिलेगा. आज अरविंद केजरीवाल का बिजली मॉडल, 24 घंटे बिजली और सबसे सस्ती बिजली है." 

आतिशी ने बताया कि इस साल दिल्ली में 19 जून को आठ हजार चार सौ मेगा वाट की पीक डिमांड पर भी पावर कट नहीं हुए. यानी दिल्ली सरकार 24 घंटे बिजली देती है. दिल्ली में 37 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका बिजली का बिल जीरो आता है, जबकि 15 लाख परिवार ऐसे हैं जिन्हें बिजली आधे दाम पर मिलती है.

दिल्ली की नई सीएम ने कहा, "अगर इसे बीजेपी शासित अन्य राज्यों से तुलना करें, तो दिल्ली में सबसे सस्ती बिजली मिलती है. दिल्ली में 400 यूनिट बिजली का बिल 980 रुपये आता है. वहीं गुजरात के अहमदाबाद में 2044 रुपये, हरियाणा के गुरुग्राम में 2300 रुपये, उत्तर प्रदेश में 2900 रुपये, मध्य प्रदेश में 3800 रुपये और महाराष्ट्र में 4460 रुपये बिजली का बिल आता है."

उन्होंने आगे कहा कि इसीलिए जब फरवरी में चुनाव आएगा तो दिल्लीवालों को मिलकर फिर से केजरीवाल को सीएम बनाना है, तभी दिल्ली में 24 घंटे बिजली और सबसे सस्ती बिजली आएगी. जब तक अगले चार महीनों तक मेरे पास दिल्ली सीएम पद की जिम्मेदारी है तब तक मैं दिल्ली के लोगों की रक्षा करने का प्रयास करूंगी, क्योंकि मुझे पता है आने वाले चार महीने में भी बीजेपी एलजी के माध्यम से कोई न कोई साजिश जरूर रचेगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 14 सालों में सितंबर महीने में सबसे कम तापमान, बारिश से गिरा तापमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
Valentine Day 2026: उम्र का फासला दरकिनार कर जब हमसफर बने ये सेलेब्स, लिस्ट में करीना-सैफ से निक-प्रियंका तक शामिल
उम्र का फासला दरकिनार कर जब हमसफर बने ये सेलेब्स, लिस्ट में करीना-सैफ से निक-प्रियंका तक शामिल
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
Valentine Day 2026: उम्र का फासला दरकिनार कर जब हमसफर बने ये सेलेब्स, लिस्ट में करीना-सैफ से निक-प्रियंका तक शामिल
उम्र का फासला दरकिनार कर जब हमसफर बने ये सेलेब्स, लिस्ट में करीना-सैफ से निक-प्रियंका तक शामिल
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
युवाओं के लिए सेना में भर्ती का बड़ा अवसर, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक;जाने आवेदन प्रक्रिया
युवाओं के लिए सेना में भर्ती का बड़ा अवसर, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक;जाने आवेदन प्रक्रिया
क्या है ऊंचे पहाड़ों का डेथ जोन, जहां सांस भी बन जाती है दुश्मन
क्या है ऊंचे पहाड़ों का डेथ जोन, जहां सांस भी बन जाती है दुश्मन
Embed widget