एक्सप्लोरर

Delhi Murder Case: मृतक नाबालिग लड़की के परिजनों से मिले दिल्ली कांग्रेस के नेता, कहा- 'जिम्मेदारियों से बच नहीं सकती सत्ताधारी पार्टियां'

Delhi Murder : दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी मृतक लड़की के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

Delhi News: दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने मृतक नाबालिग लड़की के परिवार वालों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के साथ-साथ आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को एलजी के माथे मढ़कर आप अपनी जिम्मेदारियों से नहीं बच सकती. कानून व्यवस्था को लेकर आरोप-प्रत्यारोप करना या पूरी तरीके से गैर जिम्मेदाराना और दिल्ली वालों से मिले पूर्ण बहुमत का अपमान भी है.

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने मुलाकात के दौरान कहा कि दिल्ली अब रेप कैपिटल बन चुकी है. यहां प्रतिदिन 5 लड़कियों का बलात्कार होता है. इनमें अधिकतर गरीब परिवारों की बच्चियां शामिल हैं. इस मामले में दोषी को फांसी की सजा भी कम होगी. दिल्ली में जब निर्भया कांड हुआ था तो उसने राजधानी को शर्मसार कर दिया था, उस वक्त निर्भया कांड को भूनाने वाले लोग आज प्रतिदिन निर्भया जैसी घटनाओं पर चुप क्यों है? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने नाबालिग लड़की के परिवार से मिलकर जल्द से जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जताई है.

बेटी बचाओ का नारा देने वाले पहलवानों पर बरसा रहे लाठियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था, लेकिन दूसरी तरफ देश का गौरव बढ़ाने वाली महिला पहलवानों पर पुलिस लाठियां बरसाई जा रहीं हैं. पीएम नरेंद्र मोदी इस बात को समझ लें कि अब भाषण देने से कुछ नहीं होगा. देश की जनता जवाब मांग रही है. भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी दोनों दल ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं . एक दूसरे माथे पर आरोप मढ़कर अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते. 

10 लाख सहायता राशि दिखावा

बता दें कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा में 70 में से 62 और दिल्ली नगर निगम में 250 में से 135 सीटें मिली हैं. दिल्ली की जनता के साथ सीधा संपर्क होने के बावजूद सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली की महिलाओं के साथ हो रहे अपराध की कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहें हैं. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. सीएम केजरीवाल द्वारा पीड़ित परिवार को 10 लाख का अनुग्रह राशि की घोषणा केवल औपचारिकता है. महिलाओं के साथ अपराध को रोकने के लिए डीटीसी बसों में मार्शल सीसीटीवी लगाने के बावजूद अपराधों में आखिरकार कमी क्यों नहीं आ रही. इसके लिए आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों बराबर के जिम्मेदार हैं.

यह भी पढ़ें:  Center Ordinance: अब झारखंड के सीएम सोरेन से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, अभी तक केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ इन नेताओं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lok Sabha Debate: संसद में राहुल गांधी को क्यों आया गुस्सा, बोले- क्या मैं चला जाऊं, स्पीकर ने कहा- चुनौती मत दीजिए
संसद में राहुल गांधी को क्यों आया गुस्सा, बोले- क्या मैं चला जाऊं, स्पीकर ने कहा- चुनौती मत दीजिए
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, देर रात घर में घुसे 6 बदमाश, सो रहे निलेश कुमार पर बरसाईं गोलियां
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, देर रात घर में घुसे 6 बदमाश, सो रहे निलेश कुमार पर बरसाईं गोलियां
Jordanian Dinar Vs Indian Currency: इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
IND vs SA 1st T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lok Sabha Debate: संसद में राहुल गांधी को क्यों आया गुस्सा, बोले- क्या मैं चला जाऊं, स्पीकर ने कहा- चुनौती मत दीजिए
संसद में राहुल गांधी को क्यों आया गुस्सा, बोले- क्या मैं चला जाऊं, स्पीकर ने कहा- चुनौती मत दीजिए
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, देर रात घर में घुसे 6 बदमाश, सो रहे निलेश कुमार पर बरसाईं गोलियां
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, देर रात घर में घुसे 6 बदमाश, सो रहे निलेश कुमार पर बरसाईं गोलियां
Jordanian Dinar Vs Indian Currency: इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
IND vs SA 1st T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
Tere Ishk Mein BO Day 5: 'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
Bombay High Court Recruitment: बॉम्बे हाई कोर्ट में क्लर्क और स्टेनो सहित 2381 पदों पर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन?
बॉम्बे हाई कोर्ट में क्लर्क और स्टेनो सहित 2381 पदों पर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन?
Religious Studies: हिंदुओं में छोटे-छोटे बच्चे बन जाते हैं पंडित, क्या मुस्लिमों में भी होता है ऐसा?
हिंदुओं में छोटे-छोटे बच्चे बन जाते हैं पंडित, क्या मुस्लिमों में भी होता है ऐसा?
Video: 'जज्बे को सलाम' आधा शरीर लकवाग्रस्त फिर भी जेप्टो डिलीवरी कर रही हैं 52 साल की वीना- वीडियो वायरल
'जज्बे को सलाम' आधा शरीर लकवाग्रस्त फिर भी जेप्टो डिलीवरी कर रही हैं 52 साल की वीना- वीडियो वायरल
Embed widget