एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में इस साल हुआ रिकॉर्ड एडमिशन, 5 सालों में सबसे ज्यादा हुई छात्रों की संख्या

Delhi schools: निगम ने बताया है, नए सत्र में अब तक 2,53,000 नए दाखिले हुए हैं. निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की कुल संख्या 9,10,000 के पार पहुंच गई है जो बीते 5 वर्षों में सबसे ज्यादा है.

Delhi: दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के शिक्षा विभाग (Education Department) की ओर से कहा गया है कि निगम के स्कूलों में छात्रों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और इस साल नए सत्र में अब तक 2 लाख 53 हजार दाखिले पूरी दिल्ली में निगम के स्कूलों में हुए हैं. गौरतलब है कि दिल्ली में निगम द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों की संख्या 1500 से ज्यादा है और इन स्कूलों में छात्रों को प्राइमरी एजुकेशन दी जाती है यानी कि यह स्कूल नर्सरी से लेकर पांचवी कक्षा तक होते हैं जहां छात्रों को पढ़ाया जाता है.

5 वर्षों में सबसे ज्यादा संख्या
निगम ने बताया है कि इस साल नए सत्र में अब तक 2,53,000 नए दाखिले हुए हैं. इसी के साथ निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की कुल संख्या लगभग 9,10,000 के पार पहुंच गई है जो कि बीते 5 वर्षों में सबसे ज्यादा है. अधिकारियों का कहना है कि निगम के स्कूलों में लगातार छात्रों की संख्या बढ़ रही है और इसके पीछे का कारण यही है कि स्कूलों में लगातार सुधार किए जा रहे हैं. शिक्षा में सुधार के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार हुआ है. निगम ने हर एक वार्ड में अंग्रेजी मीडियम स्कूल की भी शुरुआत की है जिससे सरकारी स्कूल में ही छात्र अंग्रेजी पढ़ रहे हैं.

Delhi Crime: मकान मालिक की हत्या कर फरार हुआ किराएदार, पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार

नहीं मिल पा रही पर्याप्त सुविधा
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में निगम के स्कूलों की संख्या 1563 है जिसमें से करीब 138 स्कूल पूरी तरीके से अंग्रेजी मीडियम हैं. वहीं 642 स्कूल ऐसे हैं जिसमें एक सेक्शन अंग्रेजी मीडियम में है. निगम के शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक निगम के स्कूलों में छात्रों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं जैसे कि छात्रों को निशुल्क पुस्तकें और ड्रेस दी जाती हैं. इसके लिए दिल्ली सरकार की ओर से निगम को फंड दिया जाता है. वित्त वर्ष 2022-23 के लिए निगम ने दिल्ली सरकार से 162 करोड रुपए की मांग की थी लेकिन सरकार ने केवल 37.50 करोड़ रुपए की राशि ही उपलब्ध कराई. अधिकारी का कहना है कि दिल्ली सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई रकम 25 फीसदी से भी कम है, जिससे कि निगम के स्कूलों में छात्रों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है.

फंड नहीं दिया जा रहा-निगम
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने निगम के स्कूलों में छात्रों को पुस्तके नहीं दिए जाने का आरोप लगाया था जिसको लेकर निगम का कहना है कि आरोप सरासर गलत हैं. निगम अपने स्कूलों में छात्रों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है. बल्कि दिल्ली सरकार की ओर से स्कूलों के लिए जो निगम को फंड दिया जाना था, वह फंड नहीं दिया जा रहा है. निगम का कहना है कि दिल्ली सरकार की संस्था दिल्ली ब्यूरो ऑफ टेक्स्ट बुक को पुस्तकों के लिए सूचित किया गया था, इस साल शैक्षिक सत्र के लिए ब्यूरो ने जून महीने में पुस्तकें उपलब्ध कराना आरंभ किया था और जब अतिरिक्त बुक्स की मांग की गई तो ब्यूरो की तरफ से पुस्तकें उपलब्ध कराने में देरी हो रही है.

Delhi News: कुत्ते को भगाने की वजह से कारोबारी पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया वार, आरोपी पिता-पुत्र फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को केरल का CM चुने जाने पर BJP की प्रतिक्रिया, 'इससे पता चलता है कि...'
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को केरल का CM चुने जाने पर BJP की प्रतिक्रिया, 'इससे पता चलता है कि...'
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने शराब नीति केस से खुद को अलग किया, दूसरी बेंच करेगी सुनवाई
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने शराब नीति केस से खुद को अलग किया, दूसरी बेंच करेगी सुनवाई
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की आपराधिक अवमानना का नोटिस, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा का फैसला
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की आपराधिक अवमानना का नोटिस, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा का फैसला

वीडियोज

UP Storm Death News : UP में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही | Weather Update
Sansani: कंगाल बॉयफ्रेंड की करोड़पति गर्लफ्रेंड | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi | Inflation:3 साल का Record टूटा, 3.88% से सीधे 8.30% पहुंची महंगाई दर!
UP Storm Death News : उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही | Weather Update | Bharat Ki Baat
Wholesale Inflation | Sandeep Chaudhary: PM अपील के बाद महंगाई का महा-विस्फोट | PM Modi Appeal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
AI से पूछो सेहत के राज, लोन की बात या करियर की टेंशन! किसी को नहीं बताएगा WhatsApp का नया फीचर
AI से पूछो सेहत के राज, लोन की बात या करियर की टेंशन! किसी को नहीं बताएगा WhatsApp का नया फीचर
UPSC CSE 2026: यूपीएससी परीक्षा से पहले जारी होंगे ई-एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक
यूपीएससी परीक्षा से पहले जारी होंगे ई-एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक
Embed widget