दिल्लीकेदिलशादगार्डनस्थितजीटीबीअस्पतालमेंगुरु-शिष्यकेरिश्तेकोशर्मसारकरनेवालामामलासामनेआयाहै. आरोपहैकि, परीक्षाकेदौरानउसकेसाथछेड़छाड़कीगई. पीड़ितामेडिकलछात्राहै, जिसनेअपनेबयानमेंआरोपलगायाहैकिपरीक्षाकेदौरानअसिस्टेंटप्रोफेसरनेउसकेसाथअनुचितव्यवहारकिया. मामलेकीगंभीरताकोदेखतेहुएपुलिसनेआरोपीकोगिरफ्तारकरजेलभेजदियाहै.

शाहदराडीसीपीप्रशांतगौतमसेमिलीजानकारीकेअनुसार, मामला 26 सितंबरकाहै, जबएमबीबीएस की फाइनलईयर की एक छात्रा मौखिक परीक्षा देने पहुंची थी. इसी दौरान आरोपी असिस्टेंटप्रोफेसर डॉ. मोहम्मद शाकिर नईम ने छात्रा को गलत तरीके से छुआ और छेड़छाड़ की. छात्रा ने तुरंत विभाग की सीनियरफैकल्टी को इसकी जानकारी दी.

पुलिस में शिकायत, आरोपी फरार

छात्रा ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया. इसके बाद परिवार के साथ मिलकर शाम को जीटीबीएनक्लेव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस की कार्रवाई तेज होते ही आरोपी डॉक्टर अस्पताल से गायब हो गया, जिससे मामला और गरमा गया. छात्रा के आरोप सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. यूनियन की सक्रियता और बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासन भी हरकत में आया.

रेवाड़ी से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी की लोकेशनट्रेस की और 27 सितंबर को उसे हरियाणा के रेवाड़ी जिले से गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डॉ. मोहम्मद शाकिर नईम भी इसी यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर चुका है और वर्तमान में एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में असिस्टेंटप्रोफेसर था. गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.