एक्सप्लोरर

दिल्ली: जाफराबाद में 200 रुपये के लिए युवक की हत्या, 2 नाबालिगों ने चाकू से गोदा, दोनों पकड़े गए

Delhi Crime: उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक युवक की महज 200 रुपये की लूट के लिए उसे चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. पुलिस दो नाबालिगों को पकड़ा है.

Delhi News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां सिर्फ 200 रुपये की लूट के लिए एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो नाबालिगों को पकड़ा है, जिनकी उम्र करीब 15 और 16 साल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से पीड़ित से लूटे गए 200 रुपये, चाकू और चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद की है. हालांकि, पुलिस अभी मृतक व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है.

डीसीपी नॉर्थ ईस्ट के मुताबिक, 11 दिसंबर को सुबह 2:30 बजे थाना जाफराबाद में एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया कि पूजा मॉडल स्कूल के पास घोंडा, मौजपुर में एक व्यक्ति घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पीसीआर वैन से पीड़ित को अस्पताल पहुंचा दिया गया था.

CCYV फुटेज की मदद से मिले आरोपी
वहीं जब पुलिस की टीम जेपीसी अस्पताल पहुंची, तो डॉक्टरों ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. वहीं जांच के लिए थाना जाफराबाद के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

इसमें इंस्पेक्टर उत्तम कुमार (एटीओ), हेड कांस्टेबल अशोक और हेड कांस्टेबल जोगिंदर शामिल थे. टीम ने एसीपी/भजनपुरा, चंद्रकांता की निगरानी इस केस की जांच की. जांच के दौरान टीम ने उस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय मुखबिरों की मदद ली. इसके बाद सबूतों के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की गई.

इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए कई जगह छापेमारी की और दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. वहीं पुलिस ने उनके पास से पीड़ित से लूटे गए 200 रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई चाकू और चोरी की एक्टिवा स्कूटी (नंबर DL-13SV-2715) बरामद किया है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में ताबड़तोड़ कटे गाड़ियों के चालान! प्रदूषण सर्टिफिकेट न होने पर वसूल किए 260 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे 57 मेट्रो स्टेशन, CJP ने कहा- हम नहीं रुकेंगे
दिल्ली में आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे 57 मेट्रो स्टेशन, CJP ने कहा- हम नहीं रुकेंगे
जनपथ से रोहिणी... दिल्ली मेट्रो के कौन से 57 स्टेशन रहेंगे बंद? यहां देखें पूरी लिस्ट
जनपथ से रोहिणी... दिल्ली मेट्रो के कौन से 57 स्टेशन रहेंगे बंद? यहां देखें पूरी लिस्ट
'क्या यह इमरजेंसी की शुरुआत?' जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में हलचल पर बोली CJP
'क्या यह इमरजेंसी की शुरुआत?' जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में हलचल पर बोली CJP
CJP प्रोटेस्ट के पहले दिल्ली पुलिस का जनता को लव लेटर, 'Dear Citizen...'
CJP प्रोटेस्ट के पहले दिल्ली पुलिस का जनता को लव लेटर, 'Dear Citizen...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget