दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार बाग स्थित दिल्ली लक्ष्मी योजना कैंप का दौरा कर लाभार्थी महिलाओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने महिलाओं से बातचीत की, योजना के प्रति उनकी प्रतिक्रिया जानी, पंजीकरण प्रक्रिया में सहायता की और कई महिलाओं के आवेदन पत्रों पर हस्ताक्षर भी किए. मुख्यमंत्री की मौजूदगी से कैंप में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

Continues below advertisement

मुख्यमंत्री और लाभार्थी महिलाओं के बीच हुई बातचीत में योजना को लेकर महिलाओं का भरोसा और उत्साह साफ नजर आया. महिलाओं ने सरकार की पहल पर विश्वास जताते हुए कहा कि जिन वादों के साथ सरकार बनी थी, उन्हें अब जमीन पर लागू किया जा रहा है. सरकार ने भी दोहराया कि वह हर पात्र महिला तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

1 अगस्त से शुरू हुई योजना, 4 लाख के करीब हुए रजिस्ट्रेशन

Continues below advertisement

दिल्ली सरकार के अनुसार, 1 अगस्त को दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 4 लाख महिलाओं ने अपना पंजीकरण करा लिया है. शुरुआती दिनों में ही बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी इस योजना के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाती है.

15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह

अभी भी खुला है पंजीकरण, ऑनलाइन और कैंप दोनों विकल्प उपलब्ध

जिन महिलाओं ने अभी तक दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे dly.delhi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. इसके अलावा अपने नजदीकी पंजीकरण कैंप में जाकर भी सहायता के साथ आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. दिल्ली सरकार ने कहा है कि प्रत्येक पात्र महिला तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप