एक्सप्लोरर

Delhi: फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, रेप केस में आया ये फैसला

Delhi High Court News: रेप के आरोपी फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसे मामले में अग्रिम जमानत देने से समाज में गलत संदेश जाएगा,

Delhi High Court News: दिल्ली हाई कोर्ट ने एक लड़की के साथ रेप और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचने के आरोपी फिल्म निदेशक को अग्रिम ज़मानत देने से इंकार किया है. हाई कोर्ट ने सनोज मिश्रा नाम के फिल्म निदेशक की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी के बाद किसी शख्स की जमानत अर्जी का मामला नहीं है. 

यह एक फिल्म डायरेक्टर की अग्रिम जमानत अर्जी का मामला है. इस शख्स पर आरोप है कि उसने एक छोटे कस्बे से आने वाली, हीरोइन बनने की तमन्ना रखने वाली एक लड़की के साथ कई बार रेप किया. ऐसे केस में अग्रिम जमानत देने से समाज मे गलत संदेश जाएगा. लोगों के बीच धारणा बनेगी कि ऐसी लड़कियों का यौन शोषण करके भी, कोई बिना किसी सजा के बच सकता है 

गंभीर आरोप और कोर्ट की प्रतिक्रिया 
इस मामले में फिल्म डायरेक्टर की ओर से दलील दी गई कि लड़की ने अपनी मर्जी से फिल्म डायरेक्टर के साथ सम्बंध बनाए थे. लड़की ने कोर्ट में हलफनामा देकर कहा है कि एफआईआर गलतफहमी का नतीजा थी. और अगर इस केस में आरोपी को जमानत मिल जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है.

हालांकि कोर्ट इस दलील से सन्तुष्ट नहीं हुआ. कोर्ट ने कहा कि अभी इस केस में लड़की के जमानत पर कोई एतराज न होने के मद्देनजर वो जमानत नहीं दे सकता. इस केस में आरोप यह है कि फिल्म डायरेक्टर ने लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो बनाए है और उसकी बात न मानने की सूरत में उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी है.

ऐसे में कोर्ट को नहीं लगता कि लड़की अपनी मर्जी से (बिना किसी दबाव) जमानत देने पर एतराज न होने की बात कह रही है. कोर्ट ने कहा कि इस केस में लड़की का कई बार गर्भपात कराया गया है. उसके बारे में जानकारी लेने और अश्लील वीडियो/ फोटो हासिल करने के लिए पुलिस कस्टड़ी में लेकर पूछताछ करना जरूरी है. इसलिए कोर्ट अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Who Is Swati Sachdeva: कौन हैं स्वाति सचदेवा? कॉमेडी में मां को लेकर कही ऐसी बात जिसपर हो गया बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget