एक्सप्लोरर

दिल्ली हाई कोर्ट ने जामा मस्जिद का सर्वे करने के लिए दिया और समय, ASI ने की थी मांग

Jama Masjid ASI Survey: कोर्ट ने पारित फैसले में कहा कि 23 अक्टूबर 2024 के आदेश में दिए गए निर्देशानुसार सर्वेक्षण किया जाए और सुनवाई की अगली तारीख से कम से कम एक हफ्ते पहले एक रिपोर्ट सौंपी जाए.

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में जामा मस्जिद का निरीक्षण करने और रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एएसआई सर्वे को और समय दिया है. न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और न्यायमूर्ति अमित शर्मा की पीठ ने जामा मस्जिद को 'संरक्षित स्मारक' घोषित करने के अनुरोध वाली जनहित याचिका पर विचार करते समय 29 जनवरी 2025 को अगली सुनवाई से कम से कम एक हफ्ते पहले एएसआई को अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया.

पीठ ने 11 दिसंबर को पारित फैसले में कहा, "23 अक्टूबर 2024 के आदेश में दिए गए निर्देशानुसार सर्वेक्षण/निरीक्षण किया जाए और सुनवाई की अगली तारीख से कम से कम एक हफ्ते पहले एक रिपोर्ट दाखिल करते हुए मामले में शामिल सभी पक्षों को अग्रिम प्रतियां सौंपी जाएं."

अदालत ने 23 अक्टूबर को एएसआई से वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधियों के साथ जामा मस्जिद और उसके आसपास का निरीक्षण करने के लिए कहा था. उसने एक स्केच के साथ उस उद्देश्य को रेखांकित करने वाली एक तालिका भी मांगी थी, जिसके लिए जामा मस्जिद परिसर का इस्तेमाल किया जा रहा था.

एएसआई ने मांगा था समय
हालांकि, 11 दिसंबर को एएसआई की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अनिल सोनी ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए और समय मांगा. पीठ ने अतिरिक्त समय देते हुए याचिकाकर्ता की तरफ से एक वकील को निरीक्षण के दौरान टीम के साथ जाने की अनुमति दी.

सुहैल अहमद खान और अजय गौतम की ओर से 2014 में दायर जनहित याचिकाओं में जामा मस्जिद के एएसआई के अधिकार क्षेत्र में नहीं आने पर सवाल उठाए गए हैं. याचिकाकर्ताओं ने जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी के शाही इमाम उपाधि का इस्तेमाल करने और अपने बेटे को नायब (उप) इमाम नियुक्त करने पर आपत्ति जताई है.

मनमोहन सिंह ने दिलाया था भरोसा
एएसआई ने 2015 में अदालत को सूचित किया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शाही इमाम को भरोसा दिलाया था कि जामा मस्जिद को संरक्षित स्मारक घोषित नहीं किया जाएगा. अपने नवीनतम हलफनामे में एएसआई ने कहा कि ऐतिहासिक जामा मस्जिद को 'संरक्षित स्मारक' घोषित करने से 'पर्याप्त प्रभाव' पड़ेगा और इस संबंध में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है. हलफनामे में कहा गया है कि एक बार जब किसी संरचना को संरक्षित स्मारक घोषित कर दिया जाता है, तो उसके आसपास के क्षेत्र में कुछ नियम और निषेध लागू हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई ने साबरमती जेल में रची थी नादिर शाह की हत्या की साजिश, चार्जशीट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा, 8 मार्च को दिल्ली को मिलेगी पहली रिंग मेट्रो, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा, 8 मार्च को दिल्ली को मिलेगी पहली रिंग मेट्रो, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
Delhi News: राधास्वामी सत्संग को लेकर इन रास्तों पर बदला रहेगा ट्रैफिक, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
दिल्ली: राधास्वामी सत्संग को लेकर इन रास्तों पर बदला रहेगा ट्रैफिक, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
Delhi News: 'कृपया इस्तीफा दे दीजिए लेकिन ट्रंप के सामने झुकिए मत' अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'कृपया इस्तीफा दे दीजिए लेकिन ट्रंप के सामने झुकिए मत' अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
फांसी घर मामले में पेशी से पहले अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका, दिल्ली विधानसभा में नहीं मानी ये मांग
फांसी घर मामले में पेशी से पहले अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका, दिल्ली विधानसभा में नहीं मानी ये मांग

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
Maharashtra Budget 2026: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के बजट में किया अजित पवार के नाम स्मारक का ऐलान, पुरस्कार भी देगी सरकार
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के बजट में किया अजित पवार के नाम स्मारक का ऐलान, पुरस्कार भी देगी सरकार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
Friday OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक', वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
Cluster Bomb Cost: कितने रुपये में बन जाता है क्लस्टर बम, एक बार में कितनी मचा सकता है तबाही?
कितने रुपये में बन जाता है क्लस्टर बम, एक बार में कितनी मचा सकता है तबाही?
राजस्थान की राजकुमारी ने रच दिया इतिहास, सबसे कम उम्र में क्रैक किया CA का एग्जाम
राजस्थान की राजकुमारी ने रच दिया इतिहास, सबसे कम उम्र में क्रैक किया CA का एग्जाम
Embed widget